Ankush Raja New Video: अंकुश राजा की आंखों से छलके आंसू, विदाई वीडियो ने मचाया हंगामा
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Nov 2025 7:52 AM
अंकुश राजा, फोटो- इंस्टाग्राम
Ankush Raja New Video: भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वह काफी भावुक दिखे. वीडियो में वह अपने आंसू रोक नहीं पाते और रोने लगते हैं. ये वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.
Ankush Raja New Video: भोजपुरी एक्टर और सिंगर अंकुश राजा का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अंकुश वीडियो में काफी इमोशनल दिख रहे हैं. हाल ही में उनका नया गाना ‘लिपस्टिक रहे न देवेला’ रिलीज हुआ था, जिसपर 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुका है. इस गाने में उनके साथ गौरी सुब्बा ने काम किया है और दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सारा प्यार दिया. अब उनका नया वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर पूछ रहे हैं कि किसकी विदाई हो रही है. चलिए वीडियो के बारे में आपको जानकारी देते हैं.
अंकुश राजा का लेटेस्ट रील
अंकुश राजा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो विदाई का है. वीडियो में बैकग्राउंड गाना ‘डोलिया’ बज रहा है. इसमें वह अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि उनकी बहन का विदाई हो रहा है और इसमें वह काफी भावुक हो जाते हैं. वह अपने आंसू रोक नहीं पाते और उनके आंसू छलक जाते हैं. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, डोलिया लाली लाली डोलिया ए सखिया पिया लिएले भावनावा हो.
यूजर्स ने पूछा- किसकी विदाई हो रही?
अंकुश राजा के लेटेस्ट वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. इसपर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, भैया आपका ये गाना मस्त है. एक यूजर ने लिखा, ये गाना अच्छा है. एक यूजर ने लिखा, भैया आप क्यों इमोशनल हो गए. एक यूजर ने लिखा, किसकी विदाई हो रही है. कई यूजर्स ने इसपर रेड दिल वाला इमोजी बनाया.
‘दुल्हा बनाईब’ पर आया 3 मिलियन व्यूज
अंकुश राजा अपने गानों से फैंस को खूब एंटरटेन करते हैं. उनका नया गाना ‘रानी बनालS’ रिलीज हुआ था, जिसमें उनके साथ जान्हवी मिश्रा ने स्क्रीन शेयर किया था. जबकि उनके सॉन्ग ‘दुल्हा बनाईब’ पर 10 दिनों में 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज आए हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दी है. इसके अलावा इस सॉन्ग पर 25K से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. सॉन्ग पर व्यूज बढ़ते जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Ankush Raja Bhojpuri Song: अंकुश राजा का नया गाना ‘लिपस्टिक रहे ना देवेला’ हुआ वायरल, यूट्यूब पर मचा रहा तहलका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










