Ankush Raja New Bhojpuri Song: अंकुश राजा का नया रोमांटिक ट्रैक ‘हमार दुलहनिया’ रिलीज, ससुराल का प्यार पाकर खिल उठी गौरी सुब्बा, सॉन्ग वायरल

अंकुश राजा का नया ट्रैक ‘हमार दुलहनिया’, फोटो- इंस्टाग्राम
Ankush Raja New Bhojpuri Song: अंकुश राजा के फैंस के लिए गुडन्यूज है. उनका नया गाना ‘हमार दुलहनिया’ रिलीज हो गया है, जिसमें गौरी सुब्बा दिख रही है. गाने में गौरी साड़ी पहने दिखी, जिसमें उनका लुक काफी निखर रहा है.
Ankush Raja New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर-सिंगर अंकुश राजा के फैंस के लिए खुशखबरी है. अंकुश का नया गाना ‘हमार दुलहनिया’ आज सुबह जारी हो गया है. ये एक रोमांटिक गाना है और इसमें रितेश की ऑन स्क्रीन पत्नी के रोल में गौरी सुब्बा दिखी है. सॉन्ग की खास बात ये है कि इस सॉन्ग का पोस्टर अंकुश के जन्मदिन पर जारी किया गया था. फैंस ने उनके सॉन्ग पोस्ट पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. अब सॉन्ग रिलीज होने पर सॉन्ग की तारीफ कर रहे हैं.
नया गाना ‘हमार दुलहनिया’ का वीडियो
अंकुश राजा का नया गाना ‘हमार दुलहनिया’ है बहुत दमदार
नया भोजपुरी गाना ‘हमार दुलहनिया’ वेब म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. वीडियो में अंकुश राजा के साथ गौरी सुब्बा दिख रही है. कभी साड़ी तो कभी लहंगा पहने गौरी बेहद खूबसूरत लग रही है. वीडियो में दिखाया गया कि दोनों की शादी होती है. पत्नी अपने पति से कहती है कि वह अपने मायका छोड़कर ससुराल आई है और उसे वहां पर बहुत प्यार मिल रहा है. सासु मां कहती है कि उन्हें लक्ष्मी जैसी बहू मिली है. ससुर जी कहते हैं कि बहू के आने से घर में खुशियां आ गई है.
गाने का डिटेल नीचे है-
- सिंगर- अंकुश राजा और शिल्पी राज
- वीडियो में- गौरी सुब्बा
- लिरिक्स- बोस रामपुरी
- म्यूजिक डायरेक्टर- विक्की वोक्स
- वीडियो डायरेक्टर- गोल्डी जायसवाल
- कोरियोग्राफर- सनी सोनकर
गाने को लेकर क्या कह रहे यूजर्स
कमेंट बॉक्स में एक यूजर ने लिखा, बहुत सुंदर गीत है. एक यूजर ने लिखा, मस्त सॉन्ग. एक यूजर ने लिखा, नाइस सॉन्ग. एक यूजर ने लिखा, ये सॉन्ग मुझे अच्छा लगा. एक यूजर ने लिखा, गौरी मैम बहुत खूबसूरत है. एक यूजर ने लिखा, बहुत दिनों के बाद एक अच्छा भोजपुरी रोमांटिक गाना सुनने को मिला. एक यूजर ने लिखा, भैया आपका जन्मदिन कैसा रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










