“अधुरा ए राजा” में सपना चौहान और गोल्डी यादव का धमाका, फैंस हुए दीवाने

Updated at : 18 Mar 2026 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
Goldi Yadav New Bhojpuri Song

Goldi Yadav New Bhojpuri Song

Goldi Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी गाना “अधुरा ए राजा” सपना चौहान और गोल्डी यादव की आवाज में धमाल मचा रहा है. मस्ती, रोमांस और भावनाओं से भरपूर यह गाना फैंस को झूमने पर मजबूर कर देता है. वीडियो और म्यूजिक दोनों ही दर्शकों का दिल जीत रहे हैं.

विज्ञापन

Goldi Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और हिट सॉन्ग आ गया है. “Adhura Ae Raja” Goldi Yadav ने अपनी आवाज और शानदार एक्सप्रेशन से इसे और भी खास बना दिया है. इस गाने में रोमांस और इमोशन का सही तड़का है, जो सुनते ही दिल को छू लेता है. इसकी धुन, मस्ती भरे बोल और शानदार म्यूजिक वीडियो फैंस को झूमने पर मजबूर कर देंगे.

गाने के पीछे की टीम

भोजपुरी सॉन्ग “Adhura Ae Raja” में Goldi Yadav ने मुख्य गायक के रूप में अपनी आवाज दी है, वहीं Sapna Chauhan को इस गाने में फीचर किया है. इस गाने को प्रोड्यूस किया है Ratnakar Kumar ने, जबकि लिरिक्स लिखे हैं Satish Baba ने. प्रोडक्शन Pankaj Soni ने किया और यह म्यूजिक केवल Worldwide Records Bhojpuri पर उपलब्ध है. पूरी टीम की मेहनत और क्रिएटिविटी ने इसे 2026 का एक धमाकेदार भोजपुरी हिट बना दिया है.

फैंस जमकर बरसा रहे प्यार

फैंस इस नए भोजपुरी सॉन्ग “Adhura Ae Raja” को देखकर बहुत उत्साहित हैं। एक यूजर ने कहा, “क्या बात है दीदी बहुत बढ़िया गाना वीडियो है आपका”, तो वहीं दूसरे ने Goldi Yadav की तारीफ करते हुए लिखा, “Goldi Yadav Kya Gajab Ke Gati Ho”. एक ने लिखा, “Nice goldi yadav ”, जबकि एक ने लिखा, “बहुत दिनों बाद ऐसा गाना सुनने को मिला”. इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि गाना और वीडियो दोनों ही दर्शकों के दिलों को छूने में कामयाब रहे हैं.

यह भी पढ़ें: शिल्पी राज का ‘रउआ जानी’ गाना रिलीज, वीडियो में दिखा एक्ट्रेस सपना का दर्द भरा प्रेम कहानी

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola