शिल्पी राज नया गाना ‘रउआ जानी’ हुआ रिलीज, सपना की दर्द भरी कहानी ने जीता दिल

Updated:
विज्ञापन
Shilpi Raj Rauwa Jani Bhojpuri song

शिल्पी राज ‘रउवा जानी’ सॉन्ग

Shilpi Raj Rauwa Jani Bhojpuri song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘रउवा जानी’ रिलीज हो चुका है. इस गाने में शिल्पी मे अपनी दमदार आवाज से चार चांद लगा दी है. आइए आपको गाने की डिटेल्स बताए.

विज्ञापन

Shilpi Raj Rauwa Jani Bhojpuri song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाका मचाने वाला नया गाना ‘रउवा जानी’ रिलीज हो गया है. इस गाने में शिल्पी राज ने अपनी मधुर आवाज से जान डाल दी है, जबकि वीडियो में सपना चैहान और यूनिवर्सल नितिन ने अपने शानदार पार्ट के साथ रंग जमा दिया है. एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती और एक्सप्रेशन से दर्शकों पर जादू चलाते नजर आ रही हैं. इस गाने भोजपुरी लवर्स ग्लोबल म्यूजिक के जंक्शन पर सुन और देख सकते हैं.

गाने में सपना की दर्द भरी कहानी

‘रउवा जानी’ गाना सिर्फ म्यूजिक ही नहीं, बल्कि एक दिल छू लेने वाली कहानी भी लेकर आया है. वीडियो में एक्ट्रेस सपना चौहान नीले रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनका लुक और ड्रेस दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. कहानी में वह अपने ऑन-स्क्रीन प्रेमी (नितिन) से दर्द भरे आवाज में अपना प्यार जाहिर करते कहती हैं कि आप पता नहीं जानते कि नहीं, लेकिन मैं आपकी दीवानी हूं आप ही मेरे दिल में रहते हैं, कई सीन में वह रोती हुई और टूटे हुए दिल के साथ नजर आती हैं, लेकिन उनका प्रेमी उन्हें अनदेखा करते हैं. वीडियो में वह अपने पुराने पलों को याद करती हैं. वहीं सीन में पूरी महफिल जमी हुई है, जहां एक्ट्रेस शानदार एक्सप्रेशन के साथ डांस करते नजर आती हैं. यह गाना रोमांटिक के साथ इमोशनल भी है, जिसमें आपको दर्द, प्यार और इमोशन जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है.

‘रउवा जानी’ गाने का वीडियो देखें

गाने की पूरी टीम

  • गायक- शिल्पी राज
  • एक्टर और एक्ट्रेस – सपना चौहान, यूनिवर्सल नितिन
  • बोल – विजय चौहान
  • संगीत- विक्की vox
  • निर्देशन- वेनकेतेश महेश
  • निर्माता – राजकुमार सिंह
  • लेबल – ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन प्राइवेट लिमिटेड

यह भी पढ़ें: शिल्पी राज का गाना ‘जब डीजे पे नाचे’ हुआ रिलीज, वीडियो में दिखा पति-पत्नी का तकरार

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola