शिल्पी राज का गाना 'जब डीजे पे नाचे' हुआ रिलीज, वीडियो में दिखा पति-पत्नी का तकरार

शिल्पी राज न्यू भोजपुरी सॉन्ग
Shilpi Raj new Bhojpuri song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज अपना नया गाना ‘जब डीजे पे नाचे’ लेकर आई हैं. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. शादी-पार्टी वाले माहौल का यह गाना लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहा है.
Shilpi Raj new Bhojpuri song: शादी- विवाह का सीजन फिर से आने वाला है इस बीच शिल्पी राज अपना नया गाना ‘जब डीजे पे नाचे’ के साथ धमाल मचाती नजर आ रही हैं. इस गाने में शिल्पी के साथ सिंगर सौरभ रॉयले ने भी अपनी आवाज मिलाई है. रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से छा रहा है. वहीं गाने के वीडियो में सचिन, मनीषा राज, अमित किट्टो जयसवाल, प्रिंस की शानदार जोड़ी देखने को मिल रही है. गाने में मनीषा राज साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं .वहीं उनकी ऑन स्क्रीन जेठानी नीले रंग के साड़ी में डांस कर जलवा बिखेर रही हैं . इस गाने को दर्शक डीजे और पार्टी बजाकर जोरदार ठूमके लगा सकते हैं.
पति- पत्नी का दिखा मजेदार तकरार
गाने के वीडियो में एक मजेदार पति-पत्नी की नोकझोंक दिखाई गई है. एक्ट्रेस मनीषा राज अपने ऑन-स्क्रीन पति से प्यार भरे अंदाज में शिकायत करते नजर आती हैं कि वह उनकी तारीफ नहीं करते और उनकी खूबसूरती को नजरअंदाज करते हैं. इस पर उनके ऑन स्क्रीन पति जवाब देते हैं कि उनकी बातें सिर्फ दिखावे वाली हैं और जब उनकी भाभी अमित किट्टो जयसवाल डीजे पर डांस करती हैं तो वह ज्यादा खूबसूरत लगती हैं. यह सुनकर एक्ट्रेस भी नाराज हो जाती हैं और कहती हैं कि उन्हें पति का अंदाज पसंद नहीं है और उनके देवर उनसे बेहतर हैं. यही मजेदार बातचीत पूरे गाने को और भी दिलचस्प बना देती है.
गाने का वीडियो
डांस और म्यूजिक ने बढ़ाया जोश
यह गाना खास तौर पर शादी, पार्टी और फंक्शन के लिए बनाया गया है. इसका म्यूजिक और बीट्स इतने एनर्जेटिक हैं कि सुनते ही पैर खुद-ब-खुद थिरकने लगते हैं. वीडियो में कलाकारों का डांस और एक्सप्रेशन भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.
गाने की टीम
- सॉन्ग – जब डीजे पे नाचे
- सिंगर – शिल्पी राज और सौरभ रॉयले
- लिरिक्स – रवि यादव
- म्यूजिक – विक्की vox
- एक्टर और एक्ट्रेस – सचिन, मनीषा राज, अमित किट्टो जयसवाल,प्रिंस
- डीओपी – गोविंद और सैंडी
- डायरेक्शन और कोरियोग्रफी – संदीप राज
- एडिट और डीआई – सैंडी
- लेबल – UBT भोजपुरी म्यूजिक
यह भी पढ़ें: शिल्पी राज का नया गाना ‘काठी से लाठी’ हुआ वायरल, रानी-विकास की जोड़ी बनी हिट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




