Aaho Raja Song: अपने सइयां पावर स्टार से नाराज दिखीं दर्शना, सुपरहिट गाना 'आहो राजा' फिर बना सोशल मीडिया सेंसेशन
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 17 Jul 2025 7:50 PM
Aaho Raja Song
Aaho Raja Song: पवन सिंह और दर्शना बनिक का गाना ‘आहो राजा’ एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. गाने में दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का एक बार फिर दिल जीत लिया है.
Aaho Raja Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का हिट गाना “आहो राजा” एक बार फिर सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. इस गाने को कुछ महीने पहले वेब म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था और अब तक इसने 174 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं. दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता अभी भी बरकरार है.
जबरदस्त एनर्जी और केमिस्ट्री ने जीता दिल
इस गाने में पवन सिंह के साथ खूबसूरत अभिनेत्री दर्शना बनिक नजर आ रही हैं. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री शानदार है और गाने की विज़ुअल अपील को बढ़ाती है। गाने की कहानी में दर्शना अपने “सइयां जी” पवन सिंह से नाराज नजर आती हैं और शिकायत करती हैं कि शादी से पहले तो सपने दिखाए, लेकिन अब उन्हें नौकरानी बना दिया गया है. यह मजेदार संवाद और डांस मूव्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं.
धमाकेदार डांस नंबर बना पार्टी हिट
“आहो राजा” एक पेपी डांस ट्रैक है, जिसमें एनर्जी, मस्ती और ग्लैमर का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है. पवन सिंह की दमदार आवाज और परफॉर्मेंस ने गाने को यादगार बना दिया है. सोशल मीडिया पर इस गाने को पार्टी एंथम कहा जा रहा है और यूट्यूब पर लाइक्स व कमेंट्स की बारिश हो रही है.
गाने की टीम ने किया शानदार काम
- संगीत: प्रियांशु सिंह
- गीत: प्रिंस प्रियदर्शी
- निर्देशन: दीपांश सिंह
- प्रबंधन: अमित सिंह
- कोरियोग्राफी: गोल्डी और सनी
- DOP: वजीर और रवि
- PR: रंजन सिन्हा
टीम के हर सदस्य ने इस गाने को एक बेहतरीन म्यूजिकल एक्सपीरियंस में बदलने में योगदान दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










