भोजपुरी फिल्‍म ‘एक साजिश जाल’ के सेट पर जब एक्‍ट्रेस शुभी शर्मा को आ गया गुस्‍सा...

Updated at : 20 Feb 2020 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
भोजपुरी फिल्‍म ‘एक साजिश जाल’ के सेट पर जब एक्‍ट्रेस शुभी शर्मा को आ गया गुस्‍सा...

भोजपुरी इंडस्‍ट्री में अपने शांत स्‍वभाव के लिए पहचानी जानेवाली अभिनेत्री शुभी शर्मा को फिल्‍म के सेट पर गुस्‍सा आ गया. दरअसल अभिनेत्री फिल्‍म भोजपुरी ‘एक साजिश जाल’ की शूटिंग गुजरात में कर रही थीं. तय शेड्यूल के मुताबिक वह शूटिंग के लिए सुबह 7 बजे सेट पर पहुंच गईं और अपनी बारी का इंतजार […]

विज्ञापन

भोजपुरी इंडस्‍ट्री में अपने शांत स्‍वभाव के लिए पहचानी जानेवाली अभिनेत्री शुभी शर्मा को फिल्‍म के सेट पर गुस्‍सा आ गया. दरअसल अभिनेत्री फिल्‍म भोजपुरी ‘एक साजिश जाल’ की शूटिंग गुजरात में कर रही थीं. तय शेड्यूल के मुताबिक वह शूटिंग के लिए सुबह 7 बजे सेट पर पहुंच गईं और अपनी बारी का इंतजार करने लगी. मगर उन्‍हें कहां पता था कि इतंजार लंबा चलेगा.

उन्‍हें पूरे दिन मेकअप में बस तैयार होकर बैठना पड़ा. फिर क्‍या था उन्‍हें गुस्‍सा आ गया. शायद इसलिए कि ऐसा उनके साथ पहले कभी नहीं हुआ था. इस घटना को लेकर शुभी शर्मा ने कहा कि यह घटना मेरे लिए यादगार बन गया.

उन्‍होंने कहा,’ शूटिंग के दौरान मुझे पूरे दिन इंतजार करना पड़ा था. उस दिन सेट पर एक्‍शन सीक्‍वेंस शूट हो रहे थे. मैं अपने समय से सुबह 7 बजे पहुंच गईं थी. मुझे बार-बार कहा जा रहा था कि आप रेडी रहिये, अब आपकी ही बारी है. मगर मेरा सीन रात 8 बजे शूट हुआ. मुझे बेहद गुस्‍सा आया लेकिन मैंने कुछ रिएक्‍ट नहीं किया.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ मैंने सोचा जब मैंने उनकी ये फिल्‍म साइन की है तो यह वक्‍त उन्‍हीं का है. मगर एक कलाकार के रूप में मैं चिढ़ भी रही थी और मुझे हंसी भी आ रही थी. मेरे साथ आज तक ऐसा कभी हुआ नहीं था, इसलिए यह मेरे लिए अनोखा अनुभव था.’

वहीं, शुभी शर्मा ने इस घटना को शेयर करते हुए अपनी फिल्‍म ‘एक साजिश जाल’ को प्‍यार देने के लिए दर्शकों से भी अपील की और कहा कि मेरी फिल्‍म इस महाशिवरात्री 21 फरवरी को बॉक्‍स ऑफिस पर आ रही है. आप इसे पूरे परिवार के साथ जरूर देखें.

बता दें कि रेणु विजय फिल्‍म्‍स इंटरटेंमेंट (निशांत उज्‍जवल) और बुल्‍स इंटरटेंमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्‍म ‘एक साजिश जाल’ के निर्माता बाबू त्‍यागी व संजय अग्रवाल, सह – निर्माता मनीष चतुर्वेदी और निर्देशक एम आई राज हैं.

फिल्‍म में खेसारीलाल यादव, पूजा गांगुली और शुभी शर्मा के साथ मनीष चतुर्वेदी, अयाज खान, शमीम खान, दीपक सिन्‍हा, महेश आर्चाय, धामा वर्मा भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म की कहानी मनोज कुशवाहा और संगीत मधुकर आनंद का है. फाइट इकबाल हुसैन का है. पीआरओ रंजन सिन्‍हा हैं. गीत आजाद सिंह और प्‍यारेलाल यादव का है. कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, रिकी गुप्‍ता और रामदेवन हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola