आम्रपाली दुबे और शुभी के बीच फंसे निरहुआ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2018 2:41 PM

विज्ञापन

भोजपुरी फ़िल्मों के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ इन दिनों दो-दो ख़ूबसूरत बालाओं के बीच फंसे हुए है. इन दो बालाओं में एक गाँव की मराठी मूलगी (लड़की) है तो दूसरी एक्स्ट्रा माडर्न लड़की. मराठी मूलगी की भूमिका में जहां यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे हैं वहीं माडर्न लड़की की भूमिका में ड्रीम गर्ल शुभी […]

विज्ञापन

भोजपुरी फ़िल्मों के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ इन दिनों दो-दो ख़ूबसूरत बालाओं के बीच फंसे हुए है. इन दो बालाओं में एक गाँव की मराठी मूलगी (लड़की) है तो दूसरी एक्स्ट्रा माडर्न लड़की. मराठी मूलगी की भूमिका में जहां यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे हैं वहीं माडर्न लड़की की भूमिका में ड्रीम गर्ल शुभी शर्मा हैं. इन दोनों सुंदरियों के बीच यू पी बिहार का छोरा निरहुआ को कुछ सूझ नहीं रहा की वह जाए तो जाए कहाँ ?

इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ के पोस्टर्ज़ की काफ़ी चर्चा है. भोजपुरिया दर्शकों के बीच इन पोस्टर्ज़ को लेकर ना सिर्फ़ काफ़ी चर्चा है बल्कि लोग अपने अपने सुविधानुसार फ़िल्म की कहानी भी गढ़ रहे हैं.

दशहरा पर पूरे भारत में एक साथ रिलीज़ हो रही ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ भोजपुरी की पहली ऐसी फ़िल्म होगी जो किसी सिरीज़ की तीसरी फ़िल्म होगी. जुबली स्टार निरहुआ की मानें तो यह फ़िल्म इस सीरीज़ की पिछली दोनों फ़िल्मों से कहीं ज़्यादा मनोरंजक फ़िल्म है जिसे दर्शक बार बार देखना पसंद करेंगे.

आम्रपाली दुबे इन तीनों फ़िल्मों का हिस्सा रही है और उनका भी मानना है कि दशहरा पर दर्शकों को मनोरंजन का त्रिपल डोज़ मिलने जा रहा है. इस फ़िल्म की माडर्न लड़की शुभी शर्मा फ़िल्म को लेकर काफ़ी उत्साहित है. उन्होंने बताया कि निरहुआ के साथ इस फ़िल्म में उनकी कैमेस्‍ट्री काफ़ी अच्छी है खासकर गानों का तो दर्शक हाथो हाथ लेने वाले हैं.

आपको बता दें कि निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की इस बहुप्रतीक्षित फ़िल्म के निर्माता हैं प्रवेश लाल यादव और निर्देशक हैं मंजुल ठाकुर जिन्होंने निरहुआ हिंदुतानी 2 का भी सफल निर्देशन किया था. फ़िल्म में जुबली स्टार निरहुआ के साथ सुपर हिट अदाकारा आम्रपाली दुबे की जोड़ी है जबकि उनका साथ दे रहे हैं शुभी शर्मा , संजय पांडे , किरण यादव , आशीष शेन्द्रे , समर्थ चतुर्वेदी , हेमलाल कौशल , संजय निषाद , राजवीर सिंह आदि मुख्य भूमिका में हैं.

फ़िल्म के संगीतकार हैं रजनीश मिश्रा जबकि गीतकार हैं प्यारे लाल कवि , श्याम देहाती और आजाद सिंह. निरहुआ ‘हिंदुस्तानी 3’ के कार्यकारी निर्माता हैं हरिकेश यादव जबकि प्रोडक्शन की कमान थामी है राजेश भगत ने. फ़िल्म का सिनेमेटोग्राफी किया है सिद्धांत सिंह ने, एक्शन डायरेक्टर हैं अंडलीब पठान , कला निर्देशक नजीर शेख व नृत्य निर्देशक हैं कानू मुखर्जी व निशांत. फ़िल्म के स्टाइलिश हैं कविता सुनीता क्रिएशन. फ़िल्म के प्रचारक है उदय भगत और रंजन सिन्हा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola