ePaper

VIDEO: आम्रपाली दुबे ने दोहराया जाह्नवी कपूर का ये डायलॉग, इस शख्‍स को कहा- आई लव यू

Updated at : 07 Aug 2018 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: आम्रपाली दुबे ने दोहराया जाह्नवी कपूर का ये डायलॉग, इस शख्‍स को कहा- आई लव यू

आम्रपाली दुबे को भोजुपरी सिनेमा में यूट्यूब क्‍वीन कहा जाता है. भोजपुरी की फिल्‍मों में सबसे ज्‍यादा फीस लेनेवाली अभिनेत्र‍ियों में आम्रपाली दूसरे नंबर पर हैं. आम्रपाली दुबे इस बात को बखूबी जानती हैं कि अपने फैंस और दर्शकों का कैसे एंटरटेन करना है. हाल ही में उन्‍होंने फ्रेंडशिप डे पर फैंस को विश करने […]

विज्ञापन

आम्रपाली दुबे को भोजुपरी सिनेमा में यूट्यूब क्‍वीन कहा जाता है. भोजपुरी की फिल्‍मों में सबसे ज्‍यादा फीस लेनेवाली अभिनेत्र‍ियों में आम्रपाली दूसरे नंबर पर हैं. आम्रपाली दुबे इस बात को बखूबी जानती हैं कि अपने फैंस और दर्शकों का कैसे एंटरटेन करना है. हाल ही में उन्‍होंने फ्रेंडशिप डे पर फैंस को विश करने के लिए डिफ्रेंट स्‍टाइल अपनाया था. अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

आम्रपाली दुबे ने ऐप के जरिये दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्‍म ‘धड़क’ का डायलॉग बोल रही हैं, जिसमें जाह्नवी अपने कोस्‍टार ईशान खट्टर से प्‍यार का इजहार करती हैं.

https://www.instagram.com/p/BmD1TsWFYNz/?utm_source=ig_embed

अभिनेत्री ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे जाह्नवी कपूर के डायलॉग बोलने की एक्टिंग कर रही हैं. इस डायलॉग में जाह्नवी अपने इश्‍क का इजहार करती हैं और ईशान से भी इजहार करने के लिए कहती हैं. वीडियो में आम्रपाली दुबे के एक्‍सप्रेशंस कमाल के हैं. उनके इस वीडियो को बेहद पसंद किया जा रहा है.

फ्रेंडशिप डे के मौके पर आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी के सुपरस्‍टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ एक तसवीर पोस्‍ट की थी. जिसमें दोनों हार्ट लेकर खड़े थे जिसपर लव लिखा था. आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की धमाल जोड़ी मानी जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola