आंचल के निर्देशन में भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में पहली बार बन रही हॉरर– कॉमेडी फिल्म ‘बाप रे बाप’

Updated at : 04 Oct 2017 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
आंचल के निर्देशन में भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में पहली बार बन रही हॉरर– कॉमेडी फिल्म ‘बाप रे बाप’

।। रंजन सिन्‍‍हा की रिपोर्ट ।। भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में पहली बार हॉरर – कॉमेडी फिल्म ‘बाप रे बाप’ लेकर 13 अक्टूबर को आ रही हैं, मशहूर अभिनेत्री आंचल. यह फिल्म देशभर में 13 अक्टूबर को रिलीज होगी, जो डर की नयी परिभाषा लिखेगी. कल्पना सिने एंटरटेनमेंट हाउस के बैनर तले बनी इस फिल्म […]

विज्ञापन

।। रंजन सिन्‍‍हा की रिपोर्ट ।।

भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में पहली बार हॉरर – कॉमेडी फिल्म ‘बाप रे बाप’ लेकर 13 अक्टूबर को आ रही हैं, मशहूर अभिनेत्री आंचल. यह फिल्म देशभर में 13 अक्टूबर को रिलीज होगी, जो डर की नयी परिभाषा लिखेगी. कल्पना सिने एंटरटेनमेंट हाउस के बैनर तले बनी इस फिल्म को लेकर आंचल सोनी काफी उत्साहित है.

भोजपुरी सिनेमा में परंपरागत कहानियों के ट्रेंड से हट कर बनाई गई फिल्म ‘बाप रे बाप’ को लेकर आंचल सोनी कहती हैं कि यह फिल्‍म भोजपुरी के दर्शकों के लिए पहली हॉरर डर और एक्साइमेंट से भरा होगा. जहां यह एक ओर लोगों को डराएगी, वहीं दूसरी ओर कॉमेडी सिक्वेंस में लोग हंसते-हंसते लोट–पोट हो जायेंगे.

उन्होंने आधुनिकता के इस दौर में भूत–प्रेम और डर का जिक्र करते हुए कहा कि भूतों का होना या ना होना हमेशा से एक सवाल रहा है. मगर यह सच है कि हमने उनके अस्तित्व को हमेशा नकारा है. लेकिन ऐसे भी कई लोग हैं, जिन्होंने इस डर को अनुभव किया है.

फिल्मों की बात छोड़ दें तो असल जीवन में भी ऐसी कई जगहें हैं, जहां भूत-प्रेत के होने को लेकर बात होती रही है. बता दें की आंचल सोनी फिल्म ‘बाप रे बाप’ में खुद भी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं और इसकी पटकथा भी उन्होंने ने ही लिखी है.

फिल्‍म ‘बाप रे बाप’ का ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किया है. फिल्‍म का निर्देशन आंचल सोनी ने किया है. फिल्म का म्‍यूजिक फेमस म्‍यूजिक कंपनी वर्ल्‍ड वाइड रिकाडॉ म्‍यूजिक ने किया है. फ़िल्म में आंचल सोनी, गौरव झा, रितु पाण्डेय, ग्लोरी, सोनू झा, सी.पी.भट्ट, राम मिश्रा, देव सिंह, करन पाण्डेय, अरुण सिंह, हेमंगी अली,कंचन बोरा और उमेश सिंह नजर आएंगे. दामोदर राय का संगीत और राजेश मिश्रा, फनिंदर राव, मुन्ना दुबे, राजकुमार द्वारा लिखे गए गीत दर्शकों को खूब पसंद आएगी. फिल्म के प्रचारक रंजन सिन्हा और संजय भूषण पटियाला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola