VIDEO : भोजपुरी स्‍टार मोनालिसा के डांस वीडियो को देखकर फैंस बोले- आखिर इतनी तारीफ क्यों चाहिए?

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Aug 2020 2:37 PM

विज्ञापन

Bhojpuri Actress Monalisa Video: टीवी अभिनेत्री और भोजपुरी स्‍टार मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa) अक्‍सर अपनी खूबसूरत और ग्‍लैमरस तसवीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में मोनालिसा ने अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ एक रोमांटिक तसवीर शेयर की थी. अब एक्ट्रेस का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. वीडियो में मोनालिसा काफी हॉट लग रही है.

विज्ञापन

Bhojpuri Actress Monalisa Video: टीवी अभिनेत्री और भोजपुरी स्‍टार मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa) अक्‍सर अपनी खूबसूरत और ग्‍लैमरस तसवीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में मोनालिसा ने अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ एक रोमांटिक तसवीर शेयर की थी. अब एक्ट्रेस का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. वीडियो में मोनालिसा काफी हॉट लग रही है.

मोनालिसा का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें वो करीना कपूर के गाने ‘तारीफां’ पर कमाल का डांस करती नजर आ रही है. इसे एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. वहीं, इस वीडियो को देख फैंस जमकर कमेंट कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CDy5IwPFxuC/

एक मीडिया यूजर ने लिखा, आखिर इतनी तारीफ क्यों चाहिए. एक ने लिखा, कतई जहर अदाएं. एक ने लिखा, सुपर डांस वीडियो. वहीं, इससे पहले मोनालिसा का ए‍क और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस वीडियो को शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्‍शन में लिखा था,’ मेरा लव आज कल और हमेशा डांसिंग.’ इस वीडियो में मोनालिसा बॉलीवुड सॉन्‍ग पर जबरदस्‍त डांस करती नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CEDxcKUlS6t/

इससे पहले मोनालिसा की अपने पति विक्रांत के साथ एक तसवीर शेयर की थी. इस ब्‍लैक एंड व्‍हाइट तसवीर में मोनालिसा पति विक्रांत संग रोमांटिक पोज देती नजर आ रही थी. इस तसवीर को शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्‍शन में लिखा था,’ प्‍यार को महसूस करो.’

https://www.instagram.com/p/CD3_zujlfCQ/

पिछले दिनों खबरें थीं कि मोनालिसा एक्‍टर विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh Rajpoot) से शादी से पहले एक अधेड़ उम्र के शख्स के साथ 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रही थीं. टाइम्‍स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में अभिनेत्री ने इस बारे में कहा था,’ जब से मैंने इस खबर को देखा है तब से मैं बहुत परेशान हूं. मेरा मतलब है कि वे मुझसे पूछे बिना भी इस तरह से कुछ कैसे लिख सकते हैं. विक्रांत ने पहले इस रिपोर्ट को देखा और उसने मुझे दिखाया. हम इस खबर पर हंसने लगे. लेकिन अब मैं इसे अपने दिमाग से निकाल नहीं पा रही हूं क्योंकि मेरे प्रशंसक इसे मानना शुरू कर देंगे.’

Also Read: मौनी रॉय की इन तसवीरों से नहीं हटेगी नजर, फैंस बोले- एक ही नागिन है जिसका…

Posted By: Divya keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola