ePaper

TRP Report : रुपाली गांगुली का शो अनुपमा नंबर एक पर, 'केबीसी' को टॉप 5 में नहीं मिली जगह, देखें पूरी लिस्ट

Updated at : 17 Sep 2021 11:52 AM (IST)
विज्ञापन
TRP Report : रुपाली गांगुली का शो अनुपमा  नंबर एक पर, 'केबीसी' को टॉप 5 में नहीं मिली जगह, देखें पूरी लिस्ट

बार्क ने 36वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट जारी की है, जिसमें अनुपमा नंबर एक पर है. दूसरे नंबर पर गुम है किसी के प्यार में है और तीसरे स्थान पर इमली है.

विज्ञापन

TRP Report Week 36: बार्क ने 36वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट जारी की है और इस बार भी स्टार प्लस का शो अनुपमा नंबर एक पर है. अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति 13 और कपिल शर्मा शो टॉप 5 में जगह नहीं बना पाया. चलिए आपको बताते है इस हफ्ते कैन-कौन से शोज ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है.

Anupamaa

रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा स्टारर शो अनुपमा नंबर एक पर है. शो के लेटेस्ट ट्रैक के अनुसार, अनुज को अनुपमा का आइडिया काफी पसन्द आता है और वो उसे पार्टनरशिप का ऑफर देता है. वनराज इससे चिढ़ जाता है और अनुपमा को ये ऑफर लेने से मना करने के लिए कहता है. शो को 4.0 मिलियन इंप्रेशन मिले है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

गुम है किसी के प्यार में इस बार भी दूसरे नंबर पर है. शो में नील भट्ट और आयशा सिंह मुख्य भूमिका निभा रही है. लेटेस्ट ट्रैक के मुताबिक, सई को विराट कमरे में बन्द कर देता है, ताकि वो कॉलेज ना जा सकें. लेकिन वो किसी तरह कमरे से बाहर निकलकर कॉलेज पहुंच जाती है. इधर विराट को जलाने के लिए पाखी पूरी कोशिश कर रही है. शो को 3.5 इंप्रेशन मिले है.

Also Read: सलमान खान ने स्वैग से किया शाहरुख खान का OTT पर स्वागत, तो किंग खान बोले- ये बंधन अभी भी प्यार का बंधन…

Imlie

सुंबुल तौकीर और गशमीर महाजनी स्टारर शो इमली तीसरे स्थान पर है. शो का ट्रैक दर्शकों को कहानी से बांधे हुए है. मालिनी आदित्य को नशे की दवाई खिलाती है और उसके करीब जाती है. लेकिन वो इसे घरवालों को नहीं बताती और सारी गलती आदित्य के ऊपर आ जाता है. इमली मालिनी की ये बात जान जाती है. शो को 2.9 मिलियन इंप्रेशन मिले है.

Udaariyaan

उडारियां शो इस बार चौथे स्थान पर है. अभिनेता रवि दुबे और सरगुन मेहता उडरियां के निर्माता है. शो में अंकित गुप्ता, ईशा मालवीय और प्रियंका चाहर चौधरी मुख्य भूमिका में हैं. शो को शुरू से ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और शो को 27 लाख इम्प्रेशंस मिले हैं.

Yeh Hai Chahatein

सरगुन कौर लूथरा और अबरार काजी स्टारर शो ये हैं चाहतें पांचवें स्थान पर है. वहीं, रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 11, कपिल शर्मा शो और अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति टॉप 5 में से गायब है. पिछले हफ्ते भी शो टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola