Azaad Box Office Collection Day 8: राशा-अमन की फिल्म आजाद का 8 दिन में ही हुआ खेल खत्म, जानें टोटल कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Azaad Box Office Collection Day 8

Azaad Box Office Collection Day 8

Azaad box office collection Day 8: राशा थडानी और अमन देवगन की फिल्म आजाद 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म रिलीज होने के बाद सिनेमाघरों में परफॉर्म नहीं कर पाई और इसने औसत प्रदर्शन किया. टोटल कलेक्शन आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Azaad box office collection Day 8: साल 2025 में जनवरी के मध्य में कंगना रनौत की इमरजेंसी और राशा थडानी और अमन देवगन की फिल्म आजाद एक ही दिन रिलीज हुई. दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन करने में नाकाम रही. फिल्म दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाई और इसने औसत प्रदर्शन किया. दोनों फिल्में ने सिनेमाघरों में एक वीक पूरा कर लिया है. चलिए आपको बताते हैं कि इमरजेंसी और आजाद का कलेक्शन कितना है.

आजाद ने 8 दिनों में किया इतना कलेक्शन

sacnilk.com की एक रिपोर्ट के अनुसार,आजाद ने अपने रिलीज के आठवें दिन 42 लाख रुपये कमाए, जो बेहद कम है. फिल्म की कमाई में गिरावट हर दिन देखने को मिल रही है. मूवी जब से रिलीज हुई है, तभी से ही इसने कोई खास कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर नहीं किया है. रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है.

आजाद का डे वाइज कलेक्शन यहां देखें

  • Azaad Box Office Collection Day 1- 1.50 करोड़ रुपये
  • Azaad Box Office Collection Day 2- 1.25 करोड़ रुपये
  • Azaad Box Office Collection Day 3- 4.25 करोड़ रुपये
  • Azaad Box Office Collection Day 4- 1.05 करोड़ रुपये
  • Azaad Box Office Collection Day 5- 1 करोड़ रुपये
  • Azaad Box Office Collection Day 6- 1 करोड़ रुपये
  • Azaad Box Office Collection Day 7- 0.9 लाख रुपये
  • Azaad Box Office Collection Day 8- 0.35 लाख रुपये

आजाद का टोटल कलेक्शन- 14.65 करोड़ रुपये

कंगना रनौत की इमरजेंसी का कितना हुआ कलेक्शन

इमरजेंसी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 2.5 करोड़ रुपये
इमरजेंसी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 3.6 करोड़ रुपये
इमरजेंसी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 4.25 करोड़ रुपये
इमरजेंसी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 1.05 करोड़ रुपये
इमरजेंसी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5- 1 करोड़ रुपये
इमरजेंसी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6- 1 करोड़ रुपये
इमरजेंसी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7- 0.9 करोड़ रुपये
इमरजेंसी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8- 0.35 करोड़ रुपये

इमरजेंसी की कुल कमाई- 14.65 करोड़ रुपये

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola