खतरों के खिलाड़ी 15: अविका गौर ने फरहाना भट्ट से मांगी माफी, बोलीं- गुस्सा आप पर निकालना सही नहीं था

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टीवी एक्ट्रेस अविका गौर ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के सेट पर सह-कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट से माफी मांगी है. अविका ने सोशल मीडिया और कमेंट्स दोनों के जरिए अपने व्यवहार के लिए खेद जताया है.

विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस अविका गौर ने खतरों के खिलाड़ी 15 की कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट से माफी मांगी है.हाल ही में शो के एक एपिसोड में अविका को फरहाना की टीम का हिस्सा बनाया गया था. इसस दौरान अविका काफी परेशान थीं और उन्होंने फरहाना से कुछ ऐसा कह दिया, जिसे बाद में उन्हें खुद भी सही नहीं लगा.

विज्ञापन

अविका गौर ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी

शो के लेटेस्ट एपिसोड में फरहाना ने अविका को बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं. लेकिन पहले से परेशान अविका ने जवाब देते हुए कहा, “आप तो चाहती नहीं थीं कि मैं आऊं.” शूटिंग खत्म होने और सभी कंटेस्टेंट्स के भारत लौटने के बाद अविका ने सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर सफाई दी. उन्होंने शो के इस सीन की क्लिप अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की और फरहाना से माफी मांगी. अविका ने लिखा कि उन्हें अपने व्यवहार पर अच्छा नहीं लगा. उन्होंने कहा कि टीम को लेकर अपनी नाराजगी उन्होंने फरहाना पर निकाल दी, जो सही नहीं था. उन्होंने फरहाना से माफी मांगते हुए उन्हें ढेर सारा प्यार भी दिया.

कमेंट में भी मांगी माफी

अविका ने बाद में कमेंट के जरिए भी फरहाना से माफी मांगी. उन्होंने साफ किया कि वह खुद परेशान थीं और उसी गुस्से का असर फरहाना पर निकल गया. अविका ने लिखा कि उन्हें अपना किया हुआ बिल्कुल पसंद नहीं आया. उन्होंने फरहाना से माफी मांगते हुए कहा कि वह उस समय परेशान थीं और उनकी नाराजगी फरहाना की तरफ निकल गई, जो बिल्कुल सही नहीं था.

दूसरे हफ्ते में खत्म हुआ अविका का सफर

खतरों के खिलाड़ी 15 में अविका गौर का सफर दूसरे हफ्ते में ही खत्म हो गया. उन्हें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामानी के साथ मुकाबला करना पड़ा था. ओरी ने अपना टास्क करीब 10 मिनट में पूरा कर लिया, जबकि अविका को इसे पूरा करने में 13 मिनट से ज्यादा का समय लगा. इसके बाद अविका शो से बाहर हो गईं. हालांकि, अविका गौर के लिए यह शो बिल्कुल नया नहीं था. वह इससे पहले खतरों के खिलाड़ी 9 में भी नजर आ चुकी हैं. उस सीजन की शूटिंग साल 2019 में अर्जेंटीना में हुई थी.

खतरों के खिलाड़ी 15 में कौन-कौन हैं?

खतरों के खिलाड़ी 15 में टीवी एक्टर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और पुराने कंटेस्टेंट्स का मिक्स देखने को मिल रहा है. शो में गौरव खन्ना, ओरहान अवत्रामानी, अविनाश मिश्रा, रूहानिका धवन, हर्ष गुजराल, शगुन शर्मा, अविका गौर और फरहाना भट्ट समेत कई कंटेस्टेंट्स शामिल हैं. इसके अलावा जैस्मिन भसीन, करण वाही, रित्विक धनजानी और रुबीना दिलैक जैसे पुराने चेहरे भी शो में वापस आए हैं. विशाल आदित्य सिंह भी इस सीजन में लौटे थे, लेकिन वह सबसे पहले एलिमिनेट हो गए.


ये भी पढ़ें: डेंगू ने बढ़ाई अविका गौर की मुश्किलें, 104 डिग्री बुखार में भी करती रहीं शूटिंग, पति ने बताया पूरा हाल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola