ePaper

KL Rahul Athiya Shetty Wedding: अथिया शेट्टी ने केएल राहुल संग शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Updated at : 07 May 2022 10:03 AM (IST)
विज्ञापन
KL Rahul Athiya Shetty Wedding: अथिया शेट्टी ने केएल राहुल संग शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

हालिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल दिसंबर में शादी करने जा रहे है. अब इसपर अथिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

KL Rahul Athiya Shetty Wedding Update: अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के शादी की खबरें कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाई हुई है. रिपोर्ट्स में बताया गया था कि कपल इसी साल के अंत यानी दिसंबर में शादी करने का प्लान कर रहे है. हालांकि इस पर अब तक कपल ने चुप्पी बनाए रखी थी, लेकिन पहली बार एक्ट्रेस ने इसपर बात की. साथ ही बताया कि वो नये घर में अपने पैरेंट्स के साथ शिफ्ट हो रही.

केएल राहुल से शादी कर रही अथिया?

दरअसल, अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल दोनों को एक-दूसरे को डेट कर रहे है. कपल सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करने से पीछे भी नहीं हटते. इस बीच दोनों की शादी की खबरों ने तूल पकड़ा था. अब ईटाइम्स से बात करते हुए एक्ट्रेस ने शादी की खबरों पर रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं इनमें से किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे रही हूं. मैं इन सब से थक गई हूं. अब मैं केवल उन पर हंसती हूं. लोगों को वो सोचने दें जो वो चाहते है.’

https://www.instagram.com/p/Cce2L6QBVrf/
केएल राहुल के साथ शिफ्ट हो रही अथिया?

खबरें आई थी कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने बांद्रा के एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में पूरा फ्लोर बुक किया है, जहां वो शादी के बाद रहेंगे. ये भी कहा गया था कि ये बिल्डिंग आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के वास्तु से सिर्फ 2 बिल्डिंग दूर है. इसपर अथिया ने कहा कि, ‘मैं किसी और के साथ नहीं बल्कि अपने माता-पिता के साथ नये घर में शिफ्ट हो रही हूं. मैं और मेरा परिवार इस बिल्कुल नए घर में रहेंगे.’

Also Read: KL Rahul-Athiya Shetty की शादी की तैयारी शुरू! होटल-कैटरर्स से लेकर सुनील शेट्टी कर रहे ये प्लानिंग
सुनील शेट्टी ने कही थी ये बात

वहीं, ऐसा भी कहा गया था कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी को लेकर सुनील शेट्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. वो उस शादी को लेकर काफी खुश है. रिपोर्ट्स में बताया गया था कि शेट्टी परिवार में लंबे समय के बाद यह पहली शादी है और हर पिता की तरह वो चाहते है कि सब कुछ एकदम सही हो.

अथिया की डेब्यू फिल्म

गौरतलब है कि अथिया शेट्टी ने सूरज पंचोली के साथ सलमान खान की फिल्म हीरो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. अथिया ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आई है. लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. अथिया, केएल राहुल के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी सुर्खियां बटोरती रहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola