आशा भोसले ने भोजपुरी में भी दिए हैं सुपरहिट गाने, जानिए टॉप 5 गाने

Updated at : 12 Apr 2026 2:31 PM (IST)
विज्ञापन
Asha Bhosle death bhojpuri songs list tribute candy breach hospital mumbai

दिवंगत सिंगर आशा भोसले

Asha Bhosle: दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने हजारों गानों से संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है. सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा है. उनके कई भोजपुरी गाने गाने आज भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं. जानिए उन गानों के बारे में…

विज्ञापन

Asha Bhosle: संगीत की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जिसने करोड़ों फैंस को गमगीन कर दिया है. अपनी आवाज से पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. 92 साल की उम्र में आशा भोसले ने आज यानी 12 अप्रैल को मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली. एक दिन पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके निधन की खबर से पूरे म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

ताई की आवाज का जादू भोजपुरी में भी चला

आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में हजारों गानों को आवाज दी और सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि कई भाषाओं में गाकर अपनी अलग पहचान बनाई. उनकी आवाज का जादू भोजपुरी संगीत में भी खूब चला, जहां उनके कई गाने आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. भोजपुरी में उनके गाए कुछ गाने आज भी खूब सुने जाते हैं. ‘गोरकी पतरकी रे’ में उन्होंने मोहम्मद रफी के साथ अपनी आवाज दी, जो फिल्म ‘बलम परदेसिया’ का हिट ट्रैक रहा. वहीं ‘मोरे होंठवा से नथुनिया’ और ‘तोड़ के पिंजरा’ जैसे गानों ने भी दर्शकों का दिल जीता.

हर भाषा में खुद को ढाल लेती थीं आशा ताई

इसके अलावा फिल्म ‘धरती मैया’ में ‘केहू लुटेरा केहू चोर’ और ‘रिम झिम बरसे’ जैसे गाने भी आज तक लोगों की प्लेलिस्ट में बने हुए हैं. इन गानों ने साबित किया कि आशा भोसले हर भाषा और हर शैली में खुद को ढालने में माहिर थीं. उनकी तबीयत खराब होने की खबर के बाद फैंस और सितारे उनकी सलामती की दुआ कर रहे थे, लेकिन उनके निधन की खबर ने सबको तोड़ दिया है.

यह भी पढे़ं: Asha Bhosle का वो गाना जिसे किया गया था बैन, लगे थे गंभीर आरोप

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola