न्यूयॉर्क की सड़कों पर छाया रवि दुबे की तस्वीरें, फैंस का सरप्राइज देखकर इमोशनल हुए ‘रामायण’ के लक्ष्मण

रवि दुबे
Ravi Dubey: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में लक्ष्मण का रोल कर रहे रवि दुबे को मिला बड़ा सम्मान. न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर छाईं रवि की तस्वीरें. फैंस का प्यार देखकर भावुक हुए एक्टर.
Ravi Dubey: टीवी और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रवि दुबे के लिए यह साल बहुत ही खास है. हाल ही में उनके फैंस ने कुछ ऐसा किया कि रवि खुद भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाए. दुनिया की सबसे मशहूर जगह न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर रवि दुबे की तस्वीरें बड़े-बड़े डिजिटल बिलबोर्ड्स पर दिखाई गईं. सबसे खास बात तो यह है कि यह किसी फिल्म का प्रचार नहीं था, बल्कि उनके फैंस ने प्यार से उन्हें यह सम्मान दिया है.
फैंस का प्यार देखकर इमोशनल हुए रवि
जब रवि दुबे को पता चला कि न्यूयॉर्क में उनकी तस्वीरें लगी हैं, तो वे काफी इमोशनल हो गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए फैंस का शुक्रिया अदा किया. रवि ने लिखा, वाह… क्या आप लोगों ने वाकई मुझे टाइम्स स्क्वायर पर लगा दिया? इतने सालों के बाद मुझे एहसास हुआ है कि मैं कितना खुशकिस्मत हूं कि मुझे ऐसे फैंस मिले हैं जो अब मेरा परिवार बन गए हैं. मैंने अभी यह देखा और मैं सच में इमोशनल हूं. इस प्यार के लिए आप सभी का शुक्रिया… यह मेरे लिए सब कुछ है. जय श्री राम
‘रामायण’ में लक्ष्मण बनकर जीतेंगे दिल
रवि दुबे जल्द ही डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में लक्ष्मण का दमदार किरदार निभाते नजर आएंगे. टाइम्स स्क्वायर पर जो तस्वीरें दिखाई गईं, उनमें रवि लक्ष्मण के रूप में नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है. रवि ने इस किरदार के लिए काफी मेहनत की है और फैंस को यकीन है कि वे स्क्रीन पर अपनी छाप छोड़ेंगे.
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म ‘रामायण’ को दो हिस्सों में बनाया जा रहा है. इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा. इस बड़े प्रोजेक्ट में रवि दुबे के साथ रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), सनी देओल (हनुमान) और यश जैसे बड़े सितारे नजर आने वाले हैं. फैंस को अब बस इस फिल्म के पर्दे पर आने का इंतजार है.
यह भी पढ़ें: समय रैना के तंज पर रणवीर अल्लाहबादिया का पलटवार, बोले- ‘अब मेरा टाइम चल रहा है’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनुष्का सिंह
अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










