‘अब मैं भारत में नहीं रहती’, अपूर्वा मुखिजा ने छोड़ा देश, न्यूयॉर्क जाने की बताई वजह, बोलीं- ‘कलेशी औरत अब मर चुकी है’
अपूर्वा मुखिजा, फोटो - इंस्टाग्राम
कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखिजा, जिन्हें 'रिबेल किड' के नाम से जाना जाता है, भारत छोड़कर न्यूयॉर्क शिफ्ट हो गई हैं. वह वहां एमबीए की पढ़ाई करेंगी और नए अनुभव लेना चाहती हैं.
कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखिजा, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘रिबेल किड’ के नाम से जाना जाता है, इन दिनों अपनी नई जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. अपूर्वा ने भारत छोड़कर न्यूयॉर्क में रहने का फैसला किया है, जहां वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के साथ नए लोगों से मिलना और एक अलग माहौल में जिंदगी जीना चाहती हैं. उन्होंने यह भी बताया कि ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद के बाद मिली लगातार आलोचना और कैंसिल होने के दौर का उनकी जिंदगी और काम पर असर पड़ा.
Apoorva Mukhija Reveals Why She Moved to New York: न्यूयॉर्क जाने की क्या है वजह?
‘अनट्रिगर्ड बाय अमीनजैज’ पॉडकास्ट के साथ बात चित में अपूर्वा ने बताया कि न्यूयॉर्क जाने का फैसला सिर्फ उनके पुराने विवादों की वजह से नहीं है. वह वहां अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती है. उन्होंने बताया कि उन्होंने न्यूयॉर्क के सिर्फ एक कॉलेज में आवेदन किया था और उनका वहां एडमिशन हो गया. अब वह न्यूयॉर्क में एमबीए की पढ़ाई करेंगी. उन्होंने बताया कि उन्हें यह शहर इसलिए भी पसंद है क्योंकि वहां की तेज रफ्तार जिंदगी, लोगों का पहनावा, खाना और इमारतें उन्हें काफी पसंद आईं. इसके अलावा उन्होंने कई वेब सीरीज में न्यूयॉर्क को देखा था और तभी से वहां रहने की इच्छा थी.
View on Instagram
Apoorva Mukhija Wants to Meet New People: नई जगह पर नए लोगों से मिलना चाहती हैं
अपूर्वा ने कहा कि वह न्यूयॉर्क में नए लोगों से मिलना चाहती हैं और अपने लिए एक नया सोशल सर्किल बनाना चाहती हैं. उनका मानना है कि कॉलेज जाने से उन्हें सिर्फ दूसरे कंटेंट क्रिएटर्स के साथ ही नहीं, बल्कि अलग-अलग तरह के लोगों से मिलने का मौका मिलेगा. हालांकि, भारत छोड़कर जाना उनके लिए पूरी तरह आसान नहीं है. अपूर्वा ने माना कि उनके दोस्त, काम और अब तक की पूरी जिंदगी भारत में रही है. इसलिए नई जगह पर जाने को लेकर वह खुश होने के साथ-साथ थोड़ी डरी हुई भी हैं.
Apoorva Mukhija Says: ‘कलेशी औरत अब मर चुकी है’
अपूर्वा ने अपने पुराने अंदाज को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि ‘कलेशी औरत अब मर चुकी है’. उनका कहना था कि अब वह अपनी जिंदगी को एक अलग तरीके से देख रही हैं. कंटेंट बनाने को लेकर अपूर्वा ने कहा कि उन्हें पता है कि किस तरह का कंटेंट लोगों को पसंद आता है और क्या चीज बिकती है. हालांकि, न्यूयॉर्क जाने के बाद वह हर समय सोशल मीडिया पर एक्टिव रहेंगी, ऐसा जरूरी नहीं है. उन्होंने बताया कि वहां वह अपनी इच्छा होने पर ही कंटेंट बनाएंगी और उनके वीडियो पहले की तरह लगातार आएं, यह जरूरी नहीं है.
View on Instagram
‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद के बाद हुई थीं आलोचना का शिकार
अपूर्वा मुखिजा का नाम ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद के बाद काफी चर्चा में आया था. फरवरी 2025 में रणवीर इलाहाबादिया के शो पर की गई टिप्पणी के बाद बड़ा विवाद खड़ा हुआ था. इस दौरान अपूर्वा भी शो के पैनल में मौजूद थीं. एक कंटेस्टेंट के साथ उनकी बहस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा था. इस विवाद के बाद शो से जुड़े लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. बाद में अपूर्वा ने बताया था कि उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने और रेप की धमकियों का भी सामना करना पड़ा.
Apoorva Mukhija Tired of Constant Backlash: लगातार आलोचना से परेशान थीं अपूर्वा
अपूर्वा ने यह भी बताया कि उन्हें बार-बार आलोचना और सोशल मीडिया पर विरोध का सामना करना पड़ता था. उन्होंने कहा कि वह अपने वीडियो में बोलने से पहले कई बार खुद को रोकने की कोशिश करती हैं, लेकिन इसके बाद भी कभी-कभी उन्हें समझ नहीं आता कि उन्हें किस बात के लिए निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई क्रिएटर कुछ हफ्तों के लिए विवादों में फंस जाता है तो इसका सीधा असर उसके काम और ब्रांड से मिलने वाले पैसों पर पड़ सकता है. अपूर्वा ने माना कि उन्हें पैसे कमाना पसंद है और यही वजह है कि बार-बार होने वाले विवाद उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करते हैं.
View on Instagram
लॉक अप 2 में भी नजर आई थीं
अपूर्वा हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में भी दिखाई दी थीं. वह शो में करीब दो हफ्तों के लिए बतौर इंफॉर्मेंट शामिल हुई थीं. उनका काम घर के माहौल में बदलाव लाना और खेल को दिलचस्प बनाना था. बाद में शो का फिनाले हुआ, जिसमें श्रेया कालरा विजेता बनीं.
ये भी पढ़ें: 'अगर सूफी साथ नहीं होता तो मैं खुद को खत्म कर लेती…' India’s Got Latent विवाद पर छलका अपूर्वा मुखीजा का दर्द
ये भी पढ़ें: लॉक अप सच या सजा: क्या 'रिबेल किड' अपूर्वा मखीजा की होने वाली है वाइल्ड कार्ड एंट्री? नए प्रोमो ने बढ़ाई हलचल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








