Spirit Release Date: नहीं बदली प्रभास की ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट, अब ईद पर सलमान खान से होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश?

Updated:
विज्ञापन

प्रभास और सलमान खान, फोटो- इंस्टाग्राम

प्रभास की ‘स्पिरिट’ और सलमान खान की अनटाइटल्ड फिल्म के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश की चर्चा तेज है. अब ‘स्पिरिट’ के मेकर्स ने साफ कर दिया है कि फिल्म की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

विज्ञापन

Spirit: प्रभास की ‘स्पिरिट’ और सलमान खान की अनटाइटल्ड फिल्म की रिलीज को लेकर पिछले कुछ समय से खूब चर्चा हो रही है. दोनों फिल्मों की रिलीज डेट एक-दूसरे से टकराने की खबरों के बीच माना जा रहा था कि ‘स्पिरिट’ को अपनी तारीख बदलनी पड़ सकती है. अब फिल्म के मेकर्स ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ दी है. आखिर ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट बदली है या नहीं? और सलमान की फिल्म के साथ क्या होगा क्लैश? आइए आपको बताते हैं.

Spirit Release Date: मेकर्स ने साफ किया- डेट में कोई बदलाव नहीं

View on Instagram

‘स्पिरिट’ के मेकर्स ने साफ कर दिया है कि फिल्म अपनी तय रिलीज डेट पर ही आएगी. टी-सीरीज की तरफ से कहा गया है कि फिल्म तय शेड्यूल के हिसाब से आगे बढ़ रही है और रिलीज डेट बदलने का कोई प्लान नहीं है. मेकर्स फिल्म के बाकी काम को तय शेड्यूल के मुताबिक पूरा कर रहे हैं.

यानी ‘स्पिरिट’ के पोस्टपोन होने की खबरों पर फिलहाल फुल स्टॉप लग गया है.

Spirit vs Salman Khan Untitled Film: एक ही दिन आ सकती हैं दोनों फिल्में

स्पिरिट’ की रिलीज डेट 5 मार्च 2027 पहले से तय है और इसी दिन सलमान खान और वामशी पैडीपल्ली की अनटाइटल्ड फिल्म के आने की भी चर्चा है. सलमान की फिल्म ईद 2027 पर रिलीज करने की तैयारी में है, लेकिन इसकी फाइनल रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है.

अगर दोनों फिल्में वाकई एक ही दिन थिएटर्स में आती हैं, तो बॉक्स ऑफिस पर प्रभास और सलमान खान का सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा. अब फैंस की नजर इस बात पर है कि आखिर दोनों में से कौन अपनी रिलीज डेट पर कायम रहता है.

Spirit Cast: प्रभास के साथ नजर आएंगी तृप्ति डिमरी

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही ‘स्पिरिट’ में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी और विवेक ओबेरॉय अहम किरदारों में नजर आएंगे. यह फिल्म प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा की पहली साथ वाली फिल्म है. इससे पहले वांगा रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल’ बना चुके हैं.

फिल्म को भूषण कुमार की टी-सीरीज प्रोड्यूस कर रही है. ‘स्पिरिट’ में प्रभास एक पूर्व पुलिस अधिकारी के किरदार में दिखाई देंगे. फिल्म को लेकर फैंस के बीच अभी से काफी एक्साइटमेंट है.

ये भी पढ़ें: Salaar 2: प्रभास की फिल्म के सीक्वल का काम शुरू, देवा-वरधा की कहानी में अब क्या होगा?


विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola