Mahakavya Shri Ramayan Katha: ‘कच्चा बादाम गर्ल’ बनीं सीता, तो भड़के लोग, कहा- अब TikTok वाले रामायण में एक्टिंग करेंगे?

Updated:
विज्ञापन

अंजलि अरोड़ा, फोटो- इंस्टाग्राम

Mahakavya Shri Ramayan Katha Teaser के सामने आते ही अंजलि अरोड़ा के माता सीता वाले किरदार पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए. जानिए लोगों ने उनकी कास्टिंग को लेकर क्या कहा.

विज्ञापन

Mahakavya Shri Ramayan Katha: अंजलि अरोड़ा को सोशल मीडिया पर आपने कई बार देखा होगा. ‘कच्चा बादाम’ वाले वायरल वीडियो से उन्हें काफी पहचान मिली थी. इसके बाद वह कंगना रनौत के शो ‘लॉक अप’ में भी नजर आई थीं. अब अंजलि अरोड़ा एक बिल्कुल अलग किरदार में बड़े पर्दे पर आने वाली हैं. वह फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में माता सीता का किरदार निभा रही हैं. मंगलवार को फिल्म का टीजर रिलीज हुआ और इसे देखते ही अंजलि के इस किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई. आखिर टीजर में ऐसा क्या दिखा, जिसकी वजह से अंजलि की कास्टिंग पर सवाल उठ रहे हैं? आइए आपको बताते हैं.

Mahakavya Shri Ramayan Katha Teaser: टीजर आते ही कमेंट सेक्शन में मचा बवाल

टीजर में अंजलि अरोड़ा को माता सीता के लुक में देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने तुरंत रिएक्शन देना शुरू कर दिया. दरअसल, अंजलि की अब तक की पहचान एक सोशल मीडिया स्टार की रही है. ऐसे में उन्हें सीता के किरदार में देखना कई यूजर्स के लिए थोड़ा अनएक्सपेक्टेड था. बस फिर क्या था, टीजर आते ही कमेंट सेक्शन में कास्टिंग को लेकर बहस शुरू हो गई.

Anjali Arora Sita Role: यूजर्स बोले- ‘कास्टिंग समझ से बाहर है’

कई यूजर्स ने साफ कहा कि उन्हें माता सीता के रोल में अंजलि की कास्टिंग पसंद नहीं आई. एक यूजर ने कहा कि माता सीता जैसे किरदार के लिए ‘कच्चा बादाम गर्ल’ को कास्ट करना सही नहीं है. वहीं दूसरे यूजर ने भी सवाल उठाया कि अंजलि को इस रोल के लिए आखिर चुना ही क्यों गया. हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अंजलि को जज करने के बजाय फिल्म आने तक इंतजार करने की बात कह रहे हैं.

image.png
image.png
image.png
image.png

Mahakavya Shri Ramayan Katha Cast: कौन निभा रहा है भगवान राम का किरदार?

फिल्म में देव शर्मा भगवान राम की भूमिका में हैं. देव शर्मा इससे पहले ‘यारियां’ और ‘हीरोपंती’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. वहीं अंजलि अरोड़ा के लिए यह खास मौका है, क्योंकि इस फिल्म से वह थिएटर में डेब्यू करने जा रही हैं.

Mahakavya Shri Ramayan Katha Release Date: इस दिन रिलीज होगी फिल्म

अभिषेक सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की रिलीज ऐसे समय पर हो रही है, जब रामायण पर बनी दूसरी बड़ी फिल्में भी चर्चा में हैं. अब देखना होगा कि रिलीज के बाद अंजलि अरोड़ा का सीता वाला किरदार दर्शकों को कितना पसंद आता है.

ये भी पढ़ें: Ramayana: हनुमान बनते ही दारा सिंह से हुई Sunny Deol की तुलना, एक्टर बोले- उन्हें कोई रिप्लेस नहीं कर सकता


विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola