लॉक अप सच या सजा: क्या 'रिबेल किड' अपूर्वा मखीजा की होने वाली है वाइल्ड कार्ड एंट्री? नए प्रोमो ने बढ़ाई हलचल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ऐसा माना जा रहा है की रिबेल किड उर्फ अपूर्वा मखीजा की लॉक अप में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है. फैंस अपूर्वा का गेम देखनें के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

विज्ञापन

Apoorva Makhija in Lock Upp 2?:  लॉक अप सच या सजा के नए एपिसोड में हो रही है एक नयी वाइल्ड कार्ड एंट्री और लीक हुए प्रोमो से पता चला है कि शो में अपूर्वा मखीजा उर्फ रिबेल किड की एंट्री हो सकती है. पहले भी ऐसी खबरें आई थीं कि अपूर्वा इस रियलिटी शो में शामिल होने वाली हैं, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

विज्ञापन

What’s in the Promo: क्या है प्रोमो में 

लॉक अप के एक लीक हुए प्रोमो में होस्ट फराह खान मिस्ट्री कंटेस्टेंट का  इंट्रोडक्शन देते हुए कहती हैं, "प्लीज, सबसे धमाकेदार गैंग लीडर का स्वागत कीजिए. हमारी नई वाइल्ड कार्ड एंट्री." हालांकि क्लिप में उस व्यक्ति की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कई लोगों का मानना ​​है कि यह 'ट्रेटर्स' कंटेस्टेंट अपूर्वा मखीजा की ओर इशारा करता है. यह टीजर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस अपूर्वा को शो में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है. हालांकि, मेकर्स या खुद अपूर्वा की ओर से अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है.

View on Instagram

Apoorva and Sufi's Relation: सूफी मोतीवाला के साथ नहीं है अच्छे रिश्ते 

अपूर्वा और सूफी की 'फ्रॉम बेस्ट फ्रेंड तो एनिमी' सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. जहां दोनों  ने एक दूसरे के बारे में काफी कुछ कहा था. 'ट्रेटर्स' में नजर आ चुकी अपूर्वा  शो के बाद सूफी की अच्छी दोस्त बन गई थी, लेकिन बाद में उनके रिश्ते में खटास आ गई. अपूर्वा ने 'स्प्लिट्सविला' में योगेश रावत के व्यवहार पर भी सवाल उठाए थे. योगेश ने इंस्टाग्राम लाइव पर उन्हें जवाब भी दिया था. हालांकि योगेश शो से बाहर हो चुके हैं, लेकिन 'स्प्लिट्सविला' में उनकी पार्टनर रहीं आकांक्षा चौधरी अभी भी 'लॉक अप 2' का हिस्सा हैं.

Yogesh Rawat Eliminated From Lock Upp: योगेश रावत हुए शो से बाहर 

लॉक अप के एक एपिसोड में एक्टर धीरज धूपर को योगेश रावत और सूफी मोतीवाला में किसी एक को बचाने का ऑप्शन मिला था, जिसमें उन्होंने सूफी को बचाया और  इस तरह योगेश रावत शो से बाहर हो गए. योगेश के निकलने के बाद आकांक्षा चोधरी जो उनके साथ आई थी काफी इमोशनल दिखीं.

यह भी पढ़े: मेरे पापा भी मुझे इतना किस नहीं करते...', श्रेया कालरा ने राम कपूर पर लगाया बिना मर्जी Kiss करने का आरोप


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola