Anupamaa Upcoming Twist: प्रकाश ने सुनाई राही की मौत की खबर, तो टूट गई अनुपमा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि फुट पड़ा तोषु की मां का गुस्सा

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 16 Oct 2025 7:48 PM

विज्ञापन

अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड, फोट- इंस्टाग्राम

Anupamaa Upcoming Twist: अनुपमा के आज के एपिसोड में सोनू ने गिरिजा को चट्टान से फेंका दिया. वहीं प्रकाश, अनुपमा को राही के मौत की खबर सुनाता है. जानें आगे क्या कुछ होगा.

विज्ञापन

Anupamaa Upcoming Twist: स्टार प्लस का सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ आज रात के एपिसोड में एक बार फिर दर्शकों के दिल की धड़कनें बढ़ाने वाला है. एपिसोड की शुरुआत होती है सोनू के अहंकार और पागलपन से, जो अनुपमा को ताना मारते हुए कहता है कि वह उसे कभी हरा नहीं सकती. सोनू खुलेआम स्वीकार करता है कि उसके पिता प्रकाश और उनकी दौलत के चलते, कोई भी उसे छू नहीं सकता- न पुलिस, न कानून, न ही अनुपमा. अपनी बात को साबित करने के लिए वह हवा में गोली चलाता है, जिससे अनुपमा और देविका सहम जाती हैं.

उधर, राही, जो पहले से डरी हुई है, तब और घबरा जाती है जब प्रकाश उसके करीब आता है. अब आगे क्या कुछ होगा, आइए बताते हैं.

सोनू करेगा गिरिजा पर हमला

अनुपमा सोनू से विनती करती है कि वह गिरिजा को छोड़ दे, लेकिन सोनू अपनी क्रूरता की हद पार करते हुए गिरिजा को चट्टान से नीचे फेंक देता है. इधर, डरी हुई अनुपमा चीखती है और गुस्से में सोनू पर टूट पड़ती है.

उधर देविका, गिरिजा की चीख सुनकर उसकी मदद को दौड़ती है. दोनों उसे बचाने की कोशिश करती हैं, जबकि दूसरी ओर प्रीत और परी, राही को बचाने के लिए अनुपमा की तलाश में निकल पड़ती हैं,

अनुपमा के सामने आई समर की आत्मा

अनुपमा सोनू को पकड़ लेती है और उसे चट्टान के किनारे पर लटका देती है. डर से कांपता सोनू उससे माफी मांगता है, लेकिन अनुपमा उसे याद दिलाती है कि उसने उसके बेटे समर की हत्या की थी. तभी समर की आत्मा अनुपमा के सामने आती है और कहती है कि अब न्याय का समय आ गया है.

लेकिन जैसे ही अनुपमा सोनू को गिराने वाली होती है, प्रकाश का फोन आता है. वह धमकी देता है कि अगर सोनू मरा, तो राही भी मारी जाएगी. मजबूर होकर अनुपमा सोनू को छोड़ देती है.

राही की मौत की खबर सुनकर टूटी अनुपमा

शाह हाउस में पुलिस सभी को चोरियों से सतर्क रहने की सलाह देती है. इसी बीच देविका को पता चलता है कि अनुपमा और राही दोनों खतरे में हैं. सरिता, प्रकाश की सच्चाई जानने के बाद अनुपमा का साथ देने का फैसला करती है.

कहानी में नया मोड़ तब आता है जब अनुपमा का सामना खुद प्रकाश से होता है. वह बेरहमी से कहता है कि राही मर चुकी है. अनुपमा टूट जाती है, लेकिन जब प्रकाश यह बताता है कि वह मजाक कर रहा था, तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है.

प्रकाश अपनी पत्नी को थप्पड़ मारता है और घमंड से कहता है कि “इस दशहरे बुराई की जीत होगी.” एपिसोड का अंत अनुपमा के घने जंगल में राही को ढूंढने के साथ होता है, जहां वह उसका नाम पुकारती रहती है, “राही… तुम कहां हो?”

अब देखना है दिलचस्प होगा कि क्या अनुपमा राही को ढूंढ पाएगी और प्रकाश को उसके किए की सबक सीखा पाती है या नहीं.

यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में हुई पुराने विलेन की एंट्री, जो बदले की आग में अरमान-अभिरा की जिंदगी में मचाएगा तूफान

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola