ePaper

Anupamaa Spoiler Alert: पारितोष की इस हरकत से भड़का अनुज कपाड़िया, वनराज- अनुपमा को दे डाली ये धमकी

Updated at : 14 Sep 2021 1:59 PM (IST)
विज्ञापन
Anupamaa Spoiler Alert: पारितोष की इस हरकत से भड़का अनुज कपाड़िया, वनराज- अनुपमा को दे डाली ये धमकी

सीरियल अनुपमा का आज का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला हैं. पारितोष की वजह से अनुज उसपर काफी गुस्सा हो जाता है और कैफे छोड़कर चला जाता है. अनुज उनसे कहता है कि अब वो ये कारखाना नहीं खरीदने वाला है.

विज्ञापन

Anupamaa Spoiler Alert: सीरियल अनुपमा लगातार नये ट्विस्ट के साथ दर्शकों को चौंका रहा है. अनुपमा में अनुज की इंट्री से शो में नया मोड़ आ गया है. अनुपमा को अनुज को खाना परोसते देख वनराज जल-भुन जाता है. इधर अनुज उसका डांस अकेडमी देखना चाहता है लेकिन पारितोष इसके लिए मना कर देता है.

आने वाला एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है. पारितोष अपनी मां अनुपमा से कहता है कि अनुज कपाड़िया को दिखाने की कोई जरूरत नहीं. ये सुनकर सारे लोग शॉक्ड हो जाते है. पारितोष उनसे कहता है कि आपने मेरे भाई की जान बचाई इसके लिए शुक्रिया, लेकिन आप हर बार हर जगह मत घुसने की कोशिश कीजिए.

पारितोष की बातें सुनकर अनुज को काफी गुस्सा आ जाता है. वो उसे कहता है कि मेरे साथ यहां से कई चीजें जाएगी. ये कारखाने की डील, आपका आइडिया और मैं ये कारखाना किसी और को भी खरीदने नहीं दूंगा. इतना बोलकर वो वहां से चला जाता है. काव्या उसे काफी बुरा-भला कहती है.

Also Read: Anupamaa के अनुज कपाड़िया की रियल वाइफ ‘अनुपमा’ से खूबसूरती में नहीं है कम, पूल फोटो में दिखी बेहद ग्लैमरस

राखी वनराज से कहती है कि 15 दिन बीत चुके है और अब तो अनुज भी उनके कारखाने को नहीं खरीदने वाला है. साथ ही राखी उन्हें और भी काफी कुछ कहती है. काव्या अनुपमा को अनुज से बात करने के लिए मनाती है. वनराज को भी कुछ समझ नहीं आ रहा है कि अब वो आगे क्या करें.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अनुज कारखाना देखने के लिए आता है और वनराज के कैफे में अनुपमा के हाथों से बनी स्पेशल डिश खाता है. अनुपमा ही उसे खाना सर्व करती है और दोनों काफी बातें करते है. ये सब वनराज देख लेता है और काफी गुस्सा भी हो जाता है. लेकिन वो उसे कुछ कह नहीं पाता.

Also Read: 80 लाख की इस गाड़ी की मालकिन हैं निया शर्मा, ये लग्जरी गाड़ियों भी है एक्ट्रेस के पास, PHOTOS

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola