Anupamaa Spoiler Alert: वनराज के बाद बेटे पारितोष ने उठाया अपनी मां के चरित्र पर सवाल, अनुपमा ने जड़ा थप्पड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Nov 2021 9:43 AM
अनुपमा का आने वाला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. पारितोष अपनी मां अनुपमा के चरित्र पर सवाल उठाता है. जिसके बाद वो अनुपमा अपना आपा खो देती है और उसे थप्पड़ मार देती है.
Anupamaa Spoiler Alert: स्टार प्लस का शो अनुपमा में इन दिनों एक के बाद एक नये ट्विस्ट आते जा रहे है. अनुपमा शाह परिवार को छोड़कर अपने नये अशियाने में रहने आ गई है. इस नये सफर में हर कोई उसके साथ है सिर्फ बा, वनराज, काव्या और पारितोष को छोड़कर. पारितोष अपनी मां से काफी नाराज है.
अनुपमा में आपने देखा कि डॉली अपनी मां और वनराज पर काफी गुस्सा होती है और उन्हें खूब खरी- खोटी सुनाती है. डॉली के इस रवैये को देखकर वनराज उसपर भड़क जाता है और घर के पेपर्स पर साइन करने के लिए कहता है. डॉली ये देखकर चौंक जाती है और फिर पेपर्स पर साइन कर देती है. बा भी उसे ऐसा करने से नहीं रोकती.
अनुपमा का सोमवार वाला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. सारे घर वाले अनुपमा के घर पर मस्ती करते होते है. तभी पारितोष वहां आकर खूब हंगामा करने वाला है. अनुपमा के कैरेक्टर पर भी वो सवाल उठाता है. पारितोष कहता है कि आप इतनी घटिया, इतनी गिरी हुई और इतनी कैरेक्टरलेस है.
Also Read: Anupamaa के अनुज कपाड़िया की रियल वाइफ खूबसूरती में अनुपमा को देती है कड़ी टक्कर, PHOTOS
पारितोष की ये बातें सुनकर अनुपमा उसे जोरदार थप्पड़ मारती है और वो जमीन पर गिर जाता है. अनुज ये सब देखकर काफी परेशान हो जाता है और वनराज के घर चला जाएगा. वनराज इस दौरान उसे उकसाता है और अनुज अपने दिल की बात कह देता है. अनुज सबके सामने कह देता है कि वो 26 साल से अनुपमा से प्यार करता आ रहा है और आज भी उससे प्यार करता है.
अब तक आपने देखा कि अनुपमा और समर शाह परिवार को छोड़ देते है. काव्या बा को अनुपमा के खिलाफ भड़काती है, जिसके बाद वो अनुपमा से घर के पेपर्स पर साइन करवा लेती है. बाबूजी ये बात जानकर बा पर काफी नाराज होते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










