ePaper

Anupamaa Spoiler Alert: लीला ने अनुपमा-अनुज को शाह परिवार से दूर रहने की दी सलाह, हसमुख को सुनाई खरी-खोटी

Updated at : 16 Nov 2021 10:15 AM (IST)
विज्ञापन
Anupamaa Spoiler Alert: लीला ने अनुपमा-अनुज को शाह परिवार से दूर रहने की दी सलाह, हसमुख को सुनाई खरी-खोटी

अनुपमा में जबसे अनुज की एंट्री हुई है, तबसे दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डोज मिल रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में लीला अनुज और अनुपमा से शाह परिवार से दूर रहने के लिए कहती है. साथ ही हसमुख को भी जमकर खरी-खोटी सुनाती हैं.

विज्ञापन

Anupamaa Spoiler Alert: सीरियल अनुपमा हर हफ्ते टीआरपी के मामले में सबसे आगे ही रहता है. अब तक कोई भी शो इसे पीछे नहीं कर सकता है. अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक काफी दिलचस्प हो गया है और दर्शकों को इसमें फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. दर्शकों के दिमाग में सिर्फ यही सवाल घूम रहा है कि क्या सच में अनुपमा से अनुज शादी कर लेगा.

शो के लेटेस्ट एपिसोड में लीला गुस्से में अनुज और अनुपमा के रिश्ते पर सवाल खड़ा करती है. यही नहीं लीला कहती हैं कि अनुज अनुपमा से वो शादी कर ले ताकि रोज-रोज का यह ड्रामा बंद हो जाए. अनुज आगे भी बढ़ता है, लेकिन अनुपमा की मांग में सिंदूर लगाने से इंकार कर देता है और लीला को जमकर सुनाता है. अनुपमा भी कहती है कि वह इस परिवार से पहले ही सारे रिश्ते तोड़ चुकी हैं.

Also Read: Anupamaa Spoiler Alert: शाह हाउस की मालकिन बनेंगी अनुपमा, काव्या देगी पूरे परिवार को देगी धोखा

जिसके बाद लीला गुस्सा हो जाती है और अनुज और अनुपमा से शाह परिवार से दूर रहने के लिए कहती है. इतना ही नहीं लीला हसमुख को भी खरी-खोटी सुनाती है. जिसके बाद हसमुख लीला से कहता है कि बदले में वह हमेशा चुप रहा और लीला को उसकी सारी खामियों के साथ स्वीकार कर लिया.

जिसके बाद लीला हसमुख की बेइजज्ती करना शुरू कर देती है. यह सब देख अनुपमा लीला को रोकती है, लेकिन लीला नहीं रुकती है, जिसके बाद लीला कहती है, वह अपने पति से बात कर रही हैं, तो वह इससे दूर रहे. हसमुख लीला पर चिल्लाता है और उसे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जाने के लिए कहता है.

Also Read: Anupamaa Spoiler Alert: बा के उकसाने पर भी अनुज नहीं भरेगा अनुपमा की मांग, उठायेगा ये बड़ा कदम

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola