Anupamaa Spoiler Alert: बा के उकसाने पर भी अनुज नहीं भरेगा अनुपमा की मांग, उठायेगा ये बड़ा कदम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Nov 2021 9:24 AM

विज्ञापन

अनुपमा का आज का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है. अनुज बा के कहने पर सिंदूर तो ले लेता है लेकिन उसके माथे पर लगा देता है. ये देखकर सब चौंक जाते है.

विज्ञापन

Anupamaa Spoiler Alert: सीरियल अनुपमा हर हफ्ते टीआरपी के मामले में सबसे आगे ही रहता है. अब तक कोई भी शो इसे पीछे नहीं कर सकता है. अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक काफी दिलचस्प हो गया है और दर्शकों को इसमें फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. दर्शकों के दिमाग में सिर्फ यही सवाल घूम रहा है कि क्या सच में अनुपमा से अनुज शादी कर लेगा.

शनिवार का एपिसोड काफी मजेदार था. बा के उकसाने पर अनुज सिंदूर लेकर अनुपमा की तरफ मुड़ता है. सबको यही लगता है कि वो अनुपमा से शादी कर लेता है. लेकिन ऐसा नहीं होता. बा की बातें सुनकर अनुपमा उन्हें रोकती है, लेकिन वो किसी की नहीं सनुती.

अनुज वो सिंदूर लेकर अनुपमा के माथे पर टीका लगा देता है और सब देखते रह जाते है. अनुज अपनी बात रखते हुए कहता है कि अनुपमा के मन में उसके लिए कुछ नहीं था और ना ही कुछ होगा. वो कहता है अनुपमा ना कभी गलत थी और ना कभी गलत होगी.

Also Read: ‘तुम पर हम तो मरे जा रहे हैं’ सॉन्ग पर हिना खान ने दिये जबरदस्त एक्सप्रेशन, फैंस बोले- रॉकी भाई को पता है?

बा, अनुज और अनुपमा पर इल्जाम लगाती है कि उनकी वजह से उनकी खुशियों को ग्रहण लग गया. उसकी बहू पहली दिवाली पर अकेली है. बापूजी लीला को रोकने की कोशिश करते है लेकिन इसके उलट में लीला उनपर भड़क जाती है. लीला अनुपमा के साथ- साथ बापूजी को खरी- खोटी सुनाने लगते है.

लीला गुस्से में जो भी उनके मन में आता है वो कहती जाती है. अनुपमा उसे समझाने की कोशिश करती है लेकिन बा उसे धक्का दे देती है. बापूजी लीला की बातें सुनकर अन्दर से टूट जाते है और नीचे जमीन पर बैठ जाते है. घरवाले उन्हें संभालने जाते है. वहीं अब देखना होगा कि वनराज को ये सारी बातें मालूम चलेगी तो उसका क्या रिएक्शन होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola