Anupamaa: इस एक्ट्रेस को मिलने वाला था 'अनुपमा' का किरदार, रूपाली गांगुली बन गईं TRP की महारानी, जानें नाम
Published by : Shreya Sharma Updated At : 14 Nov 2025 3:02 PM
रूपाली गांगुली से पहले इस एक्ट्रेस को ऑफर हुआ अनुपमा का किरदार
Anupamaa: टीवी शो ‘अनुपमा’ में रूपाली गांगुली को आज हर कोई अनुपमा के रूप में पहचानता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस दमदार किरदार के लिए मेकर्स की पहली पसंद वो नहीं थी. शो का लीड रोल पहले एक्ट्रेस मोना सिंह को ऑफर किया गया था, हालांकि उन्होंने इसे ठुकरा दिया.
Anupamaa: टीवी की दुनिया में ‘अनुपमा’ आज सबसे पॉपुलर सीरियल है, जिसे हर घर में देखा जाता है. इस शो ने सिर्फ TRP में ही नहीं, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी अपनी जगह बना ली है. रूपाली गांगुली जब से ‘अनुपमा’ बनकर स्क्रीन पर आई हैं, तब से उनकी पहचान ही बदल गई है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि मेकर्स की पहली पसंद रूपाली नहीं थी. ‘अनुपमा’ का रोल पहले किसी और एक्ट्रेस को ऑफर किया गया था, हालांकि उन्होंने यह रोल ठुकरा दिया.
मेकर्स की पहली पसंद थी मोना सिंह
‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ और आर्यन खान की वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आई मोना सिंह को ‘अनुपमा’ के लिए सबसे पहले अप्रोच किया गया था. एक इंटरव्यू में मोना ने खुद बताया कि कई साल पहले उन्हें ‘अनुपमा’ के लीड रोल के लिए कॉन्टेक्ट किया गया था. लेकिन उस समय उन्होंने फैसला कर लिया था कि वो टीवी से दूरी बनाकर ओटीटी प्रोजेक्ट्स पर फोकस करेंगी. इसलिए उन्होंने यह बड़ा ऑफर ठुकरा दिया.
चुनिंदा प्रोजेक्ट्स में काम करना चाहती थी मोना
मोना ने साफ कहा, “मैं टीवी पर वापस नहीं आना चाहती थी. मैं सिर्फ वही रोल करना चाहती हूं, जिनसे मैं खुद जुड़ पाऊं. सिर्फ दिखने के लिए कोई किरदार निभाने का मेरा इरादा नहीं था. मुझे पछताना नहीं था कि मैंने किसी काम को मजबूरी में किया.” मोना सिंह का कहना है कि उनके करियर के उस मोड़ पर वेब सीरीज और चुनिंदा प्रोजेक्ट्स पर काम करना उनके लिए ज्यादा जरूरी था. वह ऐसा रोल चाहती थी जो उन्हें चुनौती दें और कलाकार के रूप में आगे बढ़ने का मौका दें. शायद इसीलिए उन्होंने इतना बड़ा टीवी ऑफर भी आराम से मना कर दिया.
अनुपमा से चमकी रूपाली की किस्मत
जब मोना ने यह रोल ठुकरा दिया, तब मेकर्स ने रूपाली गांगुली से बात की. शुरुआत में शायद किसी को अंदाजा नहीं था कि यह किरदार उनकी जिंदगी ही बदल देगा. लेकिन रूपाली ने ‘अनुपमा’ को ऐसे निभाया कि आज उनके बिना इस शो की कल्पना ही नहीं की जा सकती. मोना सिंह ने आगे कहा कि उन्हें बिल्कुल भी पछतावा नहीं है. बल्कि वह खुश हैं कि यह रोल रूपाली को मिला. उनका कहना है, “रूपाली शानदार काम कर रही हैं. सच कहूं, तो यह रोल उनके लिए ही बना था. उन्होंने अनुपमा को दिल से निभाया है.”
ये भी पढ़ें: Dharmendra की बिगड़ी तबीयत के बीच जया प्रदा ने किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- ‘मैं आपके लिए परेशान हूं’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










