Anupamaa: काव्या और वनराज को साथ में देखकर मालविका का हुआ बुरा हाल! कमेंट में लिख दी ये बात

Updated at : 29 Jan 2022 2:26 PM (IST)
विज्ञापन
Anupamaa: काव्या और वनराज को साथ में देखकर मालविका का हुआ बुरा हाल! कमेंट में लिख दी ये बात

मदालसा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर सुधांशु पांडे के साथ वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में दोनों शानदार तरीके से डांस कर रहे है. दोनों की केमेस्ट्री देखने लायक है.

विज्ञापन

Anupamaa: लोकप्रिय डेली सोप अनुपमा (Anupamaa) में काव्या की भूमिका में मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) दिख रही है. मदालसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की बहू मदालसा ने सुधांशु पांडे यानी वनराज के साथ रोमांटिक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में दोनों डांस करते दिख रहे है.

मदालसा शर्मा का नया वीडियो

मदालसा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर सुधांशु पांडे के साथ वीडियो पोस्ट कर फैंस का दिल जीत लिया है. वीडियो में शाहरुख खान के गाने मैं अगर कहूं पर दोनों शानदार तरीके से डांस करते दिख रहे है. व्हाइट शिमर आउटफिट में वो बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत लग रही है. एक्टर ने ब्लैक एंड व्हाइट कोट पैंट में काफी स्मार्ट लग रहे है.

https://www.instagram.com/p/CZTZyieJN7m/

वीडियो पर मालविका ने किया ये कमेंट

वीडियो के शुरुआत में सुधांशु पांडे, मदालसा के पीछे- पीछे सीढ़ी से उतरते दिखते है और फिर साथ में मिलकर दोनों डांस करते है. इस पर कमेंट करते हुए मालविका यानी अनेरी विजान ने लिखा, मैं जैलेस फील कर रही. हालांकि उन्होंने जेलेस में सिर्फ जे लिखा है. तसनीम शेख जो शो में राखी का रोल प्ले करती है, उन्होंने दिल वाला इमोजी बनाया.

Also Read: Anupama Spoiler Alert: वनराज के प्यार में पड़ी मालविका? अनुपमा से कही अपने दिल की बात

यूजर्स ने किया ये कमेंट

वहीं, मदालसा शर्मा और सुंधाशु पांडे के इस वीडियो पर फैंस भी रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बहुत दिनों बाद. एक अन्य यूजर ने लिखा, आपके आगे सब हीरोइन फेल है मदालसा. बता दें कि शो में वो वनराज की पत्नी का रोल निभाती है. अनुपमा को तलाक देने के बाद वनराज ने काव्या से शादी की.

अनुपमा का ट्रैक

अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो वनराज, काव्या को तलाक देना चाहता है. मालविका को अपने जाल में फंसाने के लिए वनराज हर कोशिश कर रहा है. अनुपमा को इस बात की भनक लग गई है. वहीं, अनु से मालविका कहने वाली है कि वनराज उसके लिए काफी स्पेशल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola