ePaper

Anupamaa Twist: अनुपमा ने वनराज को दी चेतावनी, मालविका को लेकर कही ये बात, आने वाला है नया ट्विस्ट

Updated at : 14 Jan 2022 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
Anupamaa Twist: अनुपमा ने वनराज को दी चेतावनी, मालविका को लेकर कही ये बात, आने वाला है नया ट्विस्ट

सीरियल अनुपमा में एक बार फिर से अनुपमा, वनराज को चेतावनी देती नजर आएगी. अनु उसे मालविका से ज्यादा दोस्ती करने के लिए नहीं कहती. वनराज इसपर अपनी सफाई देता है.

विज्ञापन

Anupamaa Twist: सीरियल अनुपमा की इस साल की शुरुआत अच्छी हुई है. टीआरपी में शो नंबर एक पर फिर से है. अनुपमा के नये ट्विस्ट दर्शकों को शो से जोड़े हुए है. पाखी की नयी जिद के आगे अनु उसे कुछ कह नहीं पा रही. इधर वनराज की मालविका से बढ़ती दोस्ती अनुज और अनुपमा को पसन्द नहीं आ रही.

वनराज को मालविका के साथ ज्यादा फ्रेंडली होने पर अनुपमा उसे लुक्स देती है. वनराज उसे समझाता है कि पहले काव्या ने उस पर शक किया और घर छोड़ दिया, अब वह उस पर शक कर रही है. वनराज कहता है कि मुक्कू उसकी बिजनेस पार्टनर है और अगर वह जरूरत से ज्यादा फ्रेंडली है तो वह उसकी मदद नहीं कर सकता.

इसपर अनु उसे चेतावनी देती है कि उसे अपनी सीमा पार नहीं करना चाहिए और काव्या पर ध्यान देना चाहिए नहीं तो वो उसी स्थान पर वापस आ जाएंगे जहां वे कुछ दिन पहले थे. इधर बा, समर को अकेले देख नंदिनी और उसके बीच हुई लड़ाई हुई ऐसा पूछती है. लेकिन समर उन्हें कुछ नहीं बताता और कहता है कि सबकुछ ठीक है.

Also Read: Anupamaa Twist: पाखी की नयी जिद के आगे हारी अनुपमा! अनुज- वनराज को लेकर अनु ने देखा भयानक सपना

वहीं, शाह परिवार में मकर संक्रांति पर्व को लेकर तैयारी चल रही है. घर पर सब अपने जीवन में पिछले साल हुई सभी घटनाओं को याद कर उसपर बात करते है. वो आशा करते है कि यह साल उनके लिए बुरा नहीं हो. जिसके बाद समर सबको नेगेटिव बात करने से रोकता है और संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाने की बात कहता है.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि काव्या नये जॉब के लिए बाहर गई है. वो वीडियो कॉल करके बा औऱ बाबूजी को धन्यवाद कहती है कि उन्होंने उसका हमेशा साथ दिया. वहीं, अनुपमा सपना देखती है कि वनराज औऱ अनुज में किसी बात को लेकर हाथापाई होती है. ये देखकर वो काफी डर जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola