Anupama Written Update: ऐसे आएगा ख्याति का सच सबके सामने, कोठारी हाउस छोड़ने से इस शख्स को रोकेगी राही

Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Sep 2025 11:43 AM

विज्ञापन

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि पराग अपनी मां को दवाई लेने के लिए मनाता है. हालांकि वह मना कर देती है. वह गौतम को दोबारा से कोठारी परिवार में बुलाना चाहती है, लेकिन पराग मना कर देता है. दूसरी तरफ ख्याति का सच सबके सामने आ जाता है.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि पराग मोटी बा को दवाई लेने के लिए कहता है. वह उसे मना कर देती है और उसे अनुपमा पर ध्यान देने के लिए कहता है. मोटी बा गौतम को फिर से फैमिली में लाना चाहती है. पराग इस बात से परेशान हो जाता है. वह मोटी बा से सवाल करता है कि गौतम उसके लिए ज्यादा मायने रखता है क्या. इसपर मोटी बा कहती है कि अनु उसके लिए उससे ज्यादा मायने रखती है क्या. दूसरी तरफ ख्याति, राही के पास जाती है. वह रोते हुए कहती है कि उसने अनु के साथ कितना गलत किया है. ये सुनकर कोठारी परिवार चौंक जाता है.

ख्याति स्वीकार करेगी अपनी गलती

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु और उसकी टीम को नयी दुकान का उद्घाटन करने के लिए इनवाइट किया गया है. कोठारी परिवार में ख्याति से राही पूछती है कि क्या उसने अनु के आई ड्रॉप के साथ छेड़छाड़ की थी. इसपर ख्याति चुप रहती है. राही को याद आने लगता है कि कैसे अनु को स्टेज पर देखने में दिक्कत हो रही थी और उसने कितनी मुश्किलों से परफॉर्म किया था. ख्याति कहती है कि गुस्से में उसे समझ ही नहीं आया कि क्या सही है और क्या गलत. राही उससे कहती है कि उसक वजह से अनु की आंखों की रोशन भी जा सकती थी.

ख्याति जाएगी छोड़कर कोठारी हाउस

पराग ये सुनकर काफी गुस्सा हो जाता है और कहता है कि वह अब ख्याति को अपनी पत्नी नहीं मानता है. मोटी बा भी ख्याति को बुरा-भला कहती है. राही कहती है कि ना तो पराग और ना ही ख्याति को उसकी क्षमता पर विश्वास था. पराग, ख्याति से कहता है कि वह खुद अपनी सजा डिसाइड कर ले. जिसके बाद ख्याति कोठारी परिवार छोड़ने का फैसला करती है. हालांकि राही उसे जाने से रोकती है और कहती है कि उसे कोठारी हाउस में ही रहना चाहिए. वह उससे कहती है कि उसने ख्याति को माफ कर दिया. प्रेम कहता है कि राही अपनी मां को क्यों नहीं माफ देती. राही उसकी बातों को अनसुना कर देती है.

यह भी पढ़ेंAnupama Twists: किंजल इस वजह से बनेगी दूसरी अनुपमा, इस बड़े ट्विस्ट के बाद अनु को गले लगा लेगी राही, क्या अब खत्म होगी दूरियां?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola