Anupama Upcoming Twists: शो में आएगा लीप, बड़ा बिजनेसमैन बन ये शख्स अनु की जिंदगी में मचाएगा तबाही, आएंगे 7 बड़ा ट्विस्ट

Khajuria on anupama upcoming twist
Anupama Upcoming Twists: राजन शाही के शो अनुपमा के आने वाले एपिसोड में कई ट्विस्ट और टर्न आएंगे. आर्यन की मौत और अनु को घर से निकाले जाने के बाद एक छोटा सा लीप आएगा. जिसके बाद काफी कुछ बदल जाएगा. अनु मुंबई में रहने लगेगी. वहीं प्रेम एक बड़ा बिजनेसमैन बन जाएगा.
Anupama Upcoming Twists: रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा अपने ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है. सीरियल में कई दिलचस्प मोड़ आने वाले हैं, जो अनु की जिंदगी को पूरी तरह बदलकर रख देगा. वह एक बार फिर नई शुरुआत करने पर मजबूर हो जाएगी, जहां उसका अपना कोई नहीं होगा. दरअसल आर्यन की मौत के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू होगा. राजन शाही के शो में बड़ा लीप दिखाया जाएगा. आइये जानते हैं इसके बाद कई ट्विस्ट फैंस को देखने मिलेंगे.
सीरियल अनुपमा में आएगा लीप
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आर्यन की मौत हो जाएगी. जिसके बाद शाह और कोठारी परिवार में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. सभी अनु पर इल्जाम लगाएंगे, जिसके बाद वह टूट जाएगी. प्रेम से लेकर ख्याति तक सब उसे खरी खोटी सुनाएंगे. यही नहीं वसुंधरा तो अनु को धक्के मारकर घर से निकाल देगी. इससे अनु का दिल टूट जाएगा और शो में लीप आएगा. जिसके बाद वह मुंबई में अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेगी.
प्रेम बनेगा बड़ा बिजनेसमैन
सीरियल के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो कुछ दिन पहले मेकर्स की ओर से शेयर किया गया था. जिसमें अनु को मुंबई के लोकल ट्रेन में सफर करते हुए देखा गया. उसके चेहरे पर उदासी थी. इसके अलावा प्रेम अनुज की तरह एक बड़ा बिजनेसमैंन बन जाएगा. उसका राही के साथ रिश्ता भी कुछ ठीक नहीं चल रहा होगा. इसके अलावा अपने भाई की मौत के लिए वह शाह और अनु को कभी माफ नहीं करेगा और उन्हें बर्बाद करने की कसम खाएगा. इसके अलावा आर्यन के जैसे ही तोषु को भी ड्रग्स की लत लगेगी. जिसके बाद वह नसा में रहने लगेगा. इधर शाह हाउस की फाइनेनशियल कंडीशन बद से बदतर हो जाएगी. उनका मदद करने वाला कोई नहीं होगा.
यह भी पढ़ें- Thug Life Advance Booking: कमल हासन ठग लाइफ से बॉक्स ऑफिस पर करेंगे रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग, हाउसफुल 5 हिट या फ्लॉप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










