Thug Life Advance Booking: कमल हासन ठग लाइफ से बॉक्स ऑफिस पर करेंगे रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग, हाउसफुल 5 हिट या फ्लॉप

Published by :Ashish Lata
Published at :02 Jun 2025 12:25 PM (IST)
विज्ञापन
Thug Life OTT Release

Thug Life OTT Release

Thug Life Advance Booking: सिनेमाघरों में एक बार फिर बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश दिखने वाला है. जी हां अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और जैकलीन फर्नांडीज स्टारर हाउसफुल 5 के साथ कमल हासन और सिलंबरासन की ठग लाइफ की टक्कर होने वाली है. आइये जानते हैं एडवांस बुकिंग में किसने बाजी मारी.

विज्ञापन

Thug Life Advance Booking: साउथ सुपरस्टार कमल हासन, सिलंबरासन और त्रिशा कृष्णन स्टारर ठग लाइफ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह है. मणिरत्नम की ओर से निर्देशित तमिल फिल्म कभी न देखा गया जबरदस्त एक्शन दिखाने का वादा करता है. इस मूवी को मल्टी स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 से कड़ी टक्कर मिल रही है. आइये जानते हैं एडवांस बुकिंग में किसका बोलबाला रहा.

ठग लाइफ ने एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़

ठग लाइफ ने पहले दिन 2.50 करोड़ रुपये की अच्छी प्री-सेल दर्ज की है. फिल्म ने तमिलनाडु के 200 सिनेमाघरों में 1275 शो में लगभग 1.50 लाख टिकट बेचे हैं. यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई तमिल फिल्मों अमरन, रायन और थंगालान से बेहतर प्रदर्शन कर रही है. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग दर्ज करने के लिए इसे जल्द ही रफ्तार पकड़नी होगी. तमिलनाडु के अलावा, फिल्म यूएस बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी प्री-सेल देख रही है. इसने पहले ही उत्तरी अमेरिका में 315K अमेरिकी डॉलर से अधिक की कमाई कर ली है और उम्मीद है कि यह कमल हासन के करियर की बेस्ट ओपनिंग करेगी.

हाउसफुल 5 ने किया इतना कलेक्शन

इसके अलावा 6 जून को अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर हाउसफुल 5 भी रिलीज हो रही है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार मूवी ने लगभग 87.77 लाख रुपये का एडवांस ग्रॉस कलेक्शन किया है. एडवांस बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों के भीतर फिल्म ने ये आंकड़े हासिल कर लिए हैं. उम्मीद है कि रिलीज के करीब आते ही हाउसफुल 5 की टिकट बिक्री में तेजी आएगी. ब्लॉक की गई सीटों के साथ, फिल्म ने अपनी प्री-सेल से पहले ही लगभग 3.84 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

यह भी पढ़ें- Laughter Chefs 2: अंकिता लोखंडे की एक जूते के पीछे निया से हुई फाइट, क्या कर पाएगी भौजी नागिन को टाइट?

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola