ePaper

प्रार्थना की डिलीवरी से पहले कोठारी हाउस में हाई वोल्टेज ड्रामा, आमने-सामने अंश और गौतम

Updated at : 07 Feb 2026 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama Upcoming Twist Prarthna Pregnancy

Anupama Upcoming Twist Prarthna Pregnancy

Anupama Upcoming Twist: अनुपमा में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है. प्रार्थना के मां बनते ही गौतम बच्चे पर अपना हक जताएगा, जिससे कोठारी हाउस में तनाव बढ़ेगा. वहीं पाखी की शादी और दिवाकर की हरकतें भी कहानी में नया बवाल खड़ा करेंगी.

विज्ञापन

Anupama Upcoming Twist: स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा एक बार फिर बड़े ट्विस्ट के लिए तैयार है. आने वाले एपिसोड में कहानी ऐसी करवट लेने वाली है, जो दर्शकों को हैरान कर देगी. लंबे समय बाद अनुपमा की जिंदगी में सुकून नजर आ रहा है, लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है.

अनुपमा और वसुंधरा के बदले रिश्ते

इन दिनों शो में अनुपमा और वसुंधरा के रिश्ते में आई नरमी साफ नजर आ रही है. पहली बार वसुंधरा ने अनुपमा को खुले दिल से स्वीकार किया है. दोनों साथ बैठकर परिवार के साथ हंसी-मजाक करती दिख रही हैं. राजा और परी की जोड़ी देखकर घर में खुशियों का माहौल है, वहीं तोषु की टांग खिंचाई भी हो रही है. हालांकि, इस बीच गौतम और माही को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है.

कोठारी हाउस में शिफ्ट होगी प्रार्थना

कहानी में बड़ा मोड़ तब आएगा, जब अनुपमा के कहने पर प्रार्थना कोठारी हाउस में रहने आएगी. ख्याति उसका पूरा ध्यान रखने लगेगी. घर का माहौल भावनात्मक हो जाएगा, क्योंकि जल्द ही प्रार्थना को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा.

बेटे को जन्म देगी प्रार्थना

सूत्रों की मानें तो प्रार्थना एक बेटे की मां बनने वाली है. यह खबर अंश के लिए खुशियों की सौगात होगी. वह पिता बनने की खुशी में फूला नहीं समाएगा, लेकिन इसी खुशी में छिपा होगा एक बड़ा तूफान.

बाप बनने का दावा करेगा गौतम

जैसे ही बच्चे के जन्म की खबर फैलेगी, गौतम खुद को उस बच्चे का असली पिता बताने लगेगा. यही से साजिशों का सिलसिला शुरू होगा. गौतम और प्रार्थना के बीच नई जंग छिड़ जाएगी, जिसका असर पूरे परिवार पर पड़ेगा.

गौतम बार-बार अंश और प्रार्थना की जिंदगी में दखल देगा. उसकी हरकतें प्रार्थना को मानसिक रूप से परेशान करेंगी. हालात बिगड़ते देख पराग और ख्याति गौतम को सख्त चेतावनी देंगे.

पाखी की शादी और नया खतरा

इधर पाखी चुपचाप दिवाकर के साथ शादी की तैयारी करने लगेगी. वह अनुपमा की बात सुने बिना आगे बढ़ेगी. वहीं दिवाकर की नीयत राही को लेकर साफ नहीं होगी. वह पाखी की आड़ में राही के करीब जाने की कोशिश करेगा, जिससे आने वाले दिनों में एक और बड़ा ड्रामा तय है.

अनुपमा में आने वाले ये ट्विस्ट शो की कहानी को और ज्यादा दिलचस्प बनाने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तलाक से पीछे हटी तुलसी, रणविजय पर भड़की, शो में हाई वोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola