Anupama: अंकुश के नाजायज बेटे पर भड़की बरखा, अधिक ने दी वॉर्निंग, काव्या का सच जान टूटा वनराज का दिल

Updated:
विज्ञापन
Anupama: अंकुश के नाजायज बेटे पर भड़की बरखा, अधिक ने दी वॉर्निंग, काव्या का सच जान टूटा वनराज का दिल

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बरखा, अंकुश के नाजायज बच्चे रोमिल को घर से बाहर निकलने के लिए कहती है. रोमिल, बरखा को चिल्लाते देख हैरान हो जाता है. दूसरी तरफ वनराज, काव्या का सच जानकर काफी दुखी होता है.

विज्ञापन

Anupama upcoming twist: रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे अभिनीत राजन शाही का शो अनुपमा में खूब सारे ट्विस्ट आ रहे है. काव्या के होने वाले बच्चे के बारे में वनराज जान गया है. वनराज इस सच से पूरी तरह से टूट जाता है और उसे काफी हैरानी भी होती है. हालांकि अनुपमा उसे संभालने की कोशिश करती है. दूसरी तरफ वह अंकुश के नाजायज बच्चे की एंट्री हो गई है. बरखा इस बात से काफी परेशान है और उसने फैसला किया है कि वो उसके नाजायज बच्चे रोमिल को स्वीकार नहीं करेगी. इसमें वनराज उसका साथ देता है और बरखा के फैसले को सही ठहराता है.

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बरखा, अंकुश के नाजायज बच्चे रोमिल को घर से बाहर निकलने के लिए कहती है. रोमिल, बरखा को चिल्लाते देख हैरान हो जाता है, वो कहता है कि इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि उनके पति ने उन्हें धोखा दिया है. बरखा उसे घर में रखना नहीं चाहती, लेकिन अंकुश चाहता है कि वो इसी घर में रहे. दोनों के बीच काफी लड़ाई होती है और अनुज उन्हें शांत करने की कोशिश करता है. अधिक, रोमिल को लेकर कहता है कि वो बहुत घंमड़ी है और इस घर में उसे नहीं रहना चाहिए. अनुपमा सिचुएशन को संभालने की कोशिश करती है. अंकुश कहता है कि वो रोमिल को लेकर घर छोड़कर चला जाएगा.

https://www.instagram.com/p/CvcJOzkAI5X/

शाह हाउस में लीला, अंकुश के नजायज बच्चे को लेकर बात करती है. किंजल कहती है कि रोमिल, बरखा को हमेशा अंकुश के धोखे की याद दिलाएंगा. बा कहती है कि बरखा को उसके नाजायज बच्चे को स्वीकार नहीं करना चाहिए. वनराज को याद आता है कि कैसे उसने अनुपमा को धोखा दिया था और उसके भरोसे को तोड़ा था. वनराज काफी दुखी हो जाता है और अपने कमरे में चला जाता है. दूसरी तरफ बरखा को इस बात से दिक्कत है कि अनुपमा ने खुद वनराज के अफेयर को गलत ठहराया था और उससे तलाक ले लिया था. तो ऐसे में वो उसका साथ क्यों नहीं दे रही है.

Also Read: Krrish 4: राकेश रोशन ने ‘कृष 4’ को लेकर तोड़ी चुप्पी, बताया- ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म की शूटिंग कब होगी शुरू

काव्या को अनुपमा की बात याद आती है कि उसे वनराज को सारी सच्चाई बता देनी चाहिए. वनराज के पास वो जाती है और कहती है कि वह उससे यह बात छिपाना नहीं चाहती थी. वह जानती है कि यह दर्दनाक है, लेकिन उसे एक बार उसकी बात सुननी चाहिए. हालांकि वनराज उसकी बातें नहीं सुनता और गु्स्से से बाहर चला जाता है. वहीं, अधिक, रोमिल को पकड़ लेता है और धमकी देता है कि उसे कपाड़िया मेंशन से बाहर निकल जाना चाहिए. रोमिल कहते हैं कि वह कोई भी हो, उसे अपने पिता से बात करनी चाहिए.

https://www.instagram.com/p/CvZpcqmAHyP/

रोमिल का कहना है कि उन्हें इस घर में रहने में कोई दिलचस्पी नहीं है और जब तक उन्हें अपनी मासिक पॉकेट मनी नहीं मिल जाती, उन्हें कोई परेशानी नहीं है. अधिक चिल्लाता है कि अपने पिता से पैसे मांगो और अभी बाहर निकलो. अंकुश, अधिक को इसपर वॉर्न करता है कि उनसे उसके बेटे को दोबारा छुआ तो वो उसका मुंह तोड़ देगा. अंकुश सबसे कहता है कि वो अभी छोटा है, इसलिए वो यहां रहेगा. जब वो 18 साल का हो जाएगा तो वो उसे पढ़ने के लिए विदेश भेज देगा.

Also Read: Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Collection:फिल्म ने 7 दिन में कमाए 70 करोड़, 100 करोड़ क्लब में शामिल होगी मूवी

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola