ePaper

Anupama: इन लोगों ने आध्या की जिंदगी को बनाया नरक, ड्रग्स लेने की बनी आदी, अनुपमा सच का लगाएगी पता

Updated at : 29 Jul 2024 3:30 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama

Anupama

Anupama Upcoming Twist: अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां आध्या बरखा और अंकुश के बीच फंसी हुई है. उसे ड्रग्स की लत लग गई है. इधर अनु सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करती है.

विज्ञापन

Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा अपनी दिलचस्प कहानी से लाखों दिल जीत रही है. मेकर्स अपकमिंग एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. शो के हालिया एपिसोड में, निर्माताओं ने छह महीने का लीप लिया, जिसमें अनुज को अपनी मानसिक स्थिति खोते हुए देखा गया, जबकि अनु एक वृद्धाश्रम की देखभाल कर रही थी. कुछ दिनों बाद अनु और अनुज मिलते हैं और अपने फैंस को खुश कर देते हैं. अनुज अनुपमा को बताता है कि बरखा है और अंकुश ने उन्हें बताया है कि आध्या की मौत हो चुकी है.

अनुज के लिए आध्या को बुलाएगी अनुपमा

दूसरी ओर, वनराज शाह एक सफल बिजनेसमैन बन जाता है और अधिक घमंडी हो जाता है. अधिक को पता चलता है कि अंकुश और बरखा ने धोखे से अनुज की प्रोपर्टी पेपर्स पर साइन करवाए हैं. वह अनुपमा को इस बारे में सुजित करने का फैसला करता है. इधर, अनु को पता चलता है कि आध्या जिंदा है और एक होस्टल में रह रही है. वह अनुज के लिए आध्या को बुलाने की योजना बनाती है.

Read Also- Anupama Upcoming Twist: आध्या की नहीं हुई है मौत, अब शुरू होगी मीनू और सागर की लव स्टोरी, वनराज फिर बनेगा विलेन

Read Also- Anupama: क्या बीच में ही अनुपमा शो छोड़ रही रूपाली गांगुली, एक्ट्रेस ने राजन शाही के सामने रखी ये गुजारिश

आध्या की जिंदगी को नरक बना देंगे बरखा-अंकुश

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में अंकुश और बरखा ने आध्या को अपने साथ अमेरिका में रखा है. उन्होंने अनुज को उसकी बेटी के बारे में गलत जानकारी दी. उन्होंने आध्या को यह भी बताया कि अनुज उसे छोड़कर अनुपमा के साथ चला गया है. आध्या अपने पिता अनुज के बारे में जानकर टूट जाती है और अपने दुखों से उबरने के लिए नशे की आदी हो जाती है. आध्या को इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि अंकुश और बरखा उसके और अनुज के साथ माइंड गेम खेल रहे हैं. वह उनकी लाइफ को नरक बना देंगे. अंकुश और बरखा ने अनुज के सारे पैसे ले लिए और उसे सड़कों पर छोड़ दिया.

अनुपमा सच का लगाएंगी पता

अनुपमा यह जानने के लिए पास्ट में गहराई से खोजबीन करती नजर आएंगी कि छह महीने पहले क्या हुआ था, जिसने अनुज की जिंदगी बदल दी. वह हार नहीं मानेगी और आध्या और अनुज को एक साथ लाने के लिए संघर्ष करती नजर आएगी. आध्या को एक उदास जीवन जीते हुए देखा जाएगा, जिसमें वह अपने पिता की जगह अनुपमा को चुनने के लिए नफरत करती है. क्या अनुपमा आध्या की मदद कर पाएगी? क्या वह आध्या को नशे की लत से छुटकारा दिलाएगी? क्या अनुज और अनुपमा आध्या को वापस ला पाएंगे?

Read Also- Anupama Twist: आध्या को गायब करने के पीछे है इन दो शख्स का हाथ, उम्मीद की किरण बनकर आएगी मीनू

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola