Anupama: रियल लाइफ में काफी घमंडी है रूपाली गांगुली, वकार शेख बोले- पहली बार मिलते ही…

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा काफी एंटरटेनिंग हो गया है. हर कोई जानना चाहता है कि अनु और अनुज कैसे मिलेंगे. अब वकार शेख ने एक इंटरव्यू में बताया कि क्या रूपाली रियल लाइफ में घमंडी है.
Anupama: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा टीआरपी रेस में अक्सर टॉप 1 पर बना रहता है. शो अपनी जबरदस्त कहानी से दर्शकों के दिलों को जीत रहा है. यह शो 2020 में शुरू हुआ और इसने सभी का ध्यान आकर्षित किया. रूपाली गांगुली सीरियल में मेन लीड के तौर पर नजर आ रही हैं. वह शहर में चर्चा का विषय बन गई है और उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. हमने अनु की जिंदगी में बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न होते देखे हैं. हाल ही में हमने उन्हें अमेरिका में एक नए सफर के साथ देखा. वह सुपरस्टार शेफ बन गईं और वहां स्पाइस एंड चटनी रेस्टोरेंट में काम करने लगी. हमने वहां यशदीप के रूप में वकार शेख की एंट्री देखी और अनु को अमेरिका में एक अच्छा दोस्त मिला.
क्या रियल लाइफ में घमंडी है रूपाली गांगुली
यशदीप वहां उनका सबसे बड़ा सहारा बने और उन्हें अनु से प्यार भी हो गया. हालांकि, अनु ने हमेशा उसे दोस्त और अपना मार्गदर्शक माना. अनु और यशदीप के बीच की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई. वकार शेख और रूपाली गांगुली ने भी एक-दूसरे के बारे में अच्छी बातें की हैं और ऑफ-स्क्रीन भी एक अच्छा बॉन्ड शेयर किया. अब, वकार ने उस समय के बारे में शेयर किया है, जब उन्होंने और रूपाली ने 90 के दशक में एक साथ काम किया था. उन्होंने बॉम्बे टाइम्स संग बात करते हुए खुलासा किया कि जब रूपाली उनसे पहली बार मिली तो उन्हें लगा कि वह काफी घमंडी हैं, लेकिन जब उन्होंने साथ काम करना शुरू किया तो उन्होंने उनके बारे में अपने विचार बदल दिए.
अनुपमा और यशदीप शेयर करते हैं खास बॉन्ड
फिर उन्होंने कहा कि जब वे अनुपमा के सेट पर इतने सालों के बाद मिले, तो रूपाली ने मजाक में कहा, “‘एटीट्यूड-वाला’ वकार यहां है.” इस बात को सुनने के बाद दोनों खूब हंसे. शो के बारे में बात करते हुए, हमने हाल ही में शो को एक और लीप लेते हुए देखा और अनु और अनुज की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है. हमने इस कहानी में कई शेड्स आते देखें. जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया. सभी ये जानना चाहते हैं कि आध्या की मौत हो चुकी है या फिर वह जिंदा है.
Entertainment Trending Videos
Read Also- Anupama Twist: आध्या को गायब करने के पीछे है इन दो शख्स का हाथ, उम्मीद की किरण बनकर आएगी मीनू
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




