Anupama: क्या ये किरदार सीरियल को कह देगा अलिवदा, शो में अनुज-अनुपमा के पुनर्मिलन के बाद नहीं होगा कोई काम

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

anupama

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुज, श्रुति पर काफी नाराज होगा. श्रुति उससे कहती है कि वो हमशेा से अनु से ही प्यार करता था और ये वो बर्दाशत नहीं कर पाती थी.

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का सुपरहिट सीरियल अनुपमा में नया मोड़ आने वाला है. कॉकरोच घटना में अनुपमा की खूब बदनाम होती है. अनुज ये पता लगाने में है कि आखिर इसके पीछे किसका हाथ है. टीटू और डिंपी की शादी के दौरान ये राज अनु के सामने आ जाता है. उसे पता चलता है कि श्रुति इसके पीछे है. हालांकि यशदीप के समझाने के बाद भी अनु ये बात अनुज को नहीं बताती. किसी तरह अनुज के सामने सच्चाई आ जाती है. वो ये सब जानकर पहले शॉक्ड हो जाता है और फिर उसे काफी गुस्सा आता है.

श्रुति की सच्चाई जानकर अनुज हो जाएगा हैरान

अनुज, श्रुति की सच्चाई जानकर अपना पारा खो देगा और उसपर काफी गुस्सा करेगा. वो उसपर कई जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाएगा. साथ ही श्रुति से वो अपनी सगाई तोड़ देगा और उसे कभी माफ नहीं करने की बात कहेगा. श्रुति उससे कहती है कि वो हमशेा से अनु से ही प्यार करता था और ये वो बर्दाशत नहीं कर पाती थी. वो नहीं चाहती कि अनु और अनुज दोबारा एक हो, इसलिए उसने ऐसा प्लान बनाया था. अनुज उसकी एक बात नहीं सुनता और काफी नाराज होता है.

Anupama: अनुपमा को वापस अपनी जिंदगी में आने के लिए गिड़गिड़ाएगा अनुज, श्रुति का होगा पर्दाफाश

Anupama: सीरियल में इस किरदार की हो रही फिर से वापसी, अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज

Anupama: दुश्मन बनेगा अनुपमा का दोस्त, कॉकरोच वाली साजिश में इस शख्स का करेगा पर्दाफाश

अनुज और अनुपमा का फिर से होगा पुनर्मिलन

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज से श्रुति माफी मांगती है, लेकिन वो उसपर ध्यान नहीं देता. अनुज जल्द ही अनुपमा को अपने जीवन में वापस आने के लिए रिक्वेस्ट करेगा. आने वाल एपिसोड में अनुज और अनुपमा का फिर से पुनर्मिलन होगा. क्या श्रुति ये बर्दाशत कर पाएगी. क्या अनु और अनुज के मिलने पर श्रुति का किरदार मेकर्स खत्म कर देंगे. फिलहाल इसपर सस्पेंस बना हुआ है.

Anupama: असली विलेन निकली श्रुति, अनुपमा की बर्बाद के पीछे है उसका हाथ, क्या सच जानकर अनुज तोड़ देगा शादी

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola