Anupama Upcoming Episode : इस शर्त पर पाखी लौटी अपने घर, वनराज ने काव्या को निकाला शाह परिवार से!

Updated at : 23 Mar 2021 11:18 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Upcoming Episode : इस शर्त पर पाखी लौटी अपने घर, वनराज ने काव्या को निकाला शाह परिवार से!

Anupama Upcoming Episode : सीरियल अनुपमा (Anupama) इन दिनों काफी इमोशनल हो गया है. पाखी वापस घर आ चुकी है और वो वनराज और काव्या को साथ में देखकर बहुत रोने लगती है. पाखी किसी की बात नहीं सुनती, जिसके बाद समर उसे नंदिनी के घर लेकर जाता है. अनुपमा और वनराज उसे समझाने के लिए वहां जाते है.

विज्ञापन

Anupama Upcoming Episode : सीरियल अनुपमा (Anupama) इन दिनों काफी इमोशनल हो गया है. पाखी वापस घर आ चुकी है और वो वनराज और काव्या को साथ में देखकर बहुत रोने लगती है. पाखी किसी की बात नहीं सुनती, जिसके बाद समर उसे नंदिनी के घर लेकर जाता है. अनुपमा और वनराज उसे समझाने के लिए वहां जाते है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी अनुपमा और वनराज से कहती है कि अगर काव्या उस घर में रहेगी तो वो वहां नहीं रहने वाली. आप दोनों का 6 महीनों में तलाक हो जाएगा तो उससे पहले आप लोग पहले जैसा रहिए. वो कहती है कि काव्या को अभी वो एक्सेप्ट नहीं कर सकती.

अनुपमा अपने घर आकर काव्या को जाने के लिए कहती है. वो कहती है अब बात मेरे परिवार पर आ गई है तो तुम्हें यहां से जाना होगा. काव्या उस घर से जाना नहीं चाहती और कहती है वो कभी नहीं छोड़कर जाने वाली है. काव्या कहती है ये घर वनराज का है औऱ वो ही फैसला लेगा. जिसके बाद वनराज भी उसे घर से जाने के लिए कहता है.

Also Read: पर्पल बॉडीकॉन ड्रेस में सुहाना खान ने ढाया कहर, एक-एक फोटोज से नजरें हटाना होगा मुश्किल

वनराज का फैसला सुनकर काव्या को वहां से जाना पड़ता है. काव्या जाते-जाते अपने मन में सोचती है कि अनुपमा आज तुमने अपने बच्चों का इस्तेमाल करके मुझे घर से निकाल दिया है, लेकिन एक दिन वो घर के हर सदस्य को घर से निकाल देगी. बस वो उनदोनों के अलग होने का इंतजार कर रही है.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि पाखी घर आ जाती है और उसे देखकर सब थोड़ा घबरा जाते है. पाखी वनराज से मिलने के लिए चली जाती है. बा परेशान होती है ये सोचकर कि पाखी को जब काव्या के बारे में पता चलेगा तो क्या होगा. तभी पाखी दरवाजा खोलती है और उसे सामने काव्या और वनराज दिख जाते है.

Also Read: फिर से टीवी पर लौट रहीं ‘सिमर’ दीपिका कक्कड़, ऐसी है पति शोएब संग बॉन्डिंग

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola