Anupama Written Update : बा ने इस तरह वनराज को जाने से रोका, काव्या फिर से पहुंची अनुपमा के घर, आगे होगा ये...

Updated at : 21 Feb 2021 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Written Update : बा ने इस तरह वनराज को जाने से रोका, काव्या फिर से पहुंची अनुपमा के घर, आगे होगा ये...

Anupama Written Update : अनुपमा (Anupama) में दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. अनुपमा के पास एक बार फिर से पाखी वापस आ जाती है. काव्या की बातों से पाखी का दिल टूट जाता है और वो उसका घर छोड़ देती है. पाखी अनुपमा को वनराज से तलाक ना लेने के लिए कहती है.

विज्ञापन

Anupama Written Update: अनुपमा (Anupama) में दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. अनुपमा के पास एक बार फिर से पाखी वापस आ जाती है. काव्या की बातों से पाखी का दिल टूट जाता है और वो उसका घर छोड़ देती है. पाखी अनुपमा को वनराज से तलाक ना लेने के लिए कहती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज को घर पर देखकर पाखी खुश हो जाती है और उन्हें बर्थडे विश करती है. वनराज उसे कहता है कि अगली बार वो उसे बताकर ही यहां आए. बा कहती है कि आज वनराज पूरा दिन उनके साथ रहेगा. पहले पूजा होगी, उसके बाद हवन, फिर पार्टी और रात में नाच-गाना. ये सुनकर पाखी कहती है कि आज वो काव्या के साथ बाहर जा रहे है.

बा ये सुनकर काफी उदास हो जाती है और अनुपमा उन्हें समझाती है. बा कुछ नहीं समझती और इमोशनल ब्लैकमेल करके वनराज को घर पर रोक लेती है. इधर काव्या वनराज को बार-बार कॉल करती है लेकिन उसका फोन बंद होता है. फिर काव्या पाखी को फोन कर कहती है कि जहां भी गई हो तुम वहां से वापस मत आना. ये सारी बातें अनुपमा सुन लेती है. पाखी कहती है कि जो भी उसके पापा के बीच आएगा वो उसे माफ नहीं करेगी, चाहे क्यों ना वो काव्या ही हो.

Also Read: Anupama Written Update : पाखी काव्या-वनराज को छोड़ पहुंची अनुपमा के पास, पूछ लिया ये कैसा सवाल?

इधर काव्या बहुत गुस्सा होती है और कहती है कि वनराज आज तुमने फाइनली डिसाइड कर लिया ना तुम्हें तुम्हारी फैमिली चाहिए, तो ठीक है. वो कहती है कि तुम्हें तुम्हारी फैमिली मुबारक हो और हमारा जो ये नया रिश्ता शुरू होने जा रहा है वो भी तुम्हें मुबारक हो. इधर घर में सब वनराज की पार्टी की तैयारी में लग जाते है.

Also Read: अनुषा दांडेकर ने टॉपलेस फोटोशूट से बढ़ाया इंटरनेट का पारा, फैंस ने कर दिए ऐसे कमेंट्स, लिखा- ‘इस तसवीर के पीछे…’

काव्या अनुपमा के घर आ जाती है और वनराज और उसे साथ में देखकर काफी गुस्से में होती है. वनराज उसे वहां से लेकर बाहर जाता है. बा अनुपमा से कहती है कि आज बिना पूजा के वनराज नहीं जा सकता और ये तेरी जिम्मेदारी है कि तू उसे किसी तरह से रोकें. आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata की ‘नायरा’ ग्रीन ड्रेस में दिखीं काफी बोल्ड, आप भी देखिए शिवांगी जोशी का ये जबरदस्त अंदाज

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola