ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata की 'नायरा' ग्रीन ड्रेस में दिखीं काफी बोल्ड, आप भी देखिए शिवांगी जोशी का ये जबरदस्त अंदाज

Updated at : 20 Feb 2021 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata की 'नायरा' ग्रीन ड्रेस में दिखीं काफी बोल्ड, आप भी देखिए शिवांगी जोशी का ये जबरदस्त अंदाज

Shivangi Joshi bold photo, Shivangi Joshi photo in transparent dress, Shivangi Joshi images : टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से शिवांगी ने अपनी अलग पहचान बना ली हैं. फैंस उन्हें अब 'नायरा' के नाम से जानने लगे हैं. एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरों से फैंस को दीवाना बना देती है.

विज्ञापन

Shivangi Joshi bold photo : टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से शिवांगी ने अपनी अलग पहचान बना ली हैं. फैंस उन्हें अब ‘नायरा’ के नाम से जानने लगे हैं. एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरों से फैंस को दीवाना बना देती है.

शिवांगी जोशी की एक फोटो पर फैंस अपना होश खो बैठे है. इस तसवीर को उनके एक फैन पेज ने शिवांगी जोशी के नाम से इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. एक्ट्रेस इस फोटो में ग्रीन कलर के आउटफिट में दिख रही है. उनके हाथ में पिंक कलर की छतरी भी है औऱ वो कैमरे को देखकर पोज दे रही है. ओपन हेयर में वो बेहद खूबसूरत लग रही है.

https://www.instagram.com/p/CKvP5Qchan3/

इस तसवीर में वो हल्का मुस्कुरा रही है और यही उनकी फोटो को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा है. फैंस उनकी इस अदा पर लट्टू हो गए है और इसपर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. साथ ही लाइक्स की बौछार भी कर रहे है. बता दें कि उनके चाहने वालों की लिस्ट लंबी है और इस वजह से उनके नाम से कई फैनपेज बन चुके है.

Also Read: PHOTOS : करिश्मा तन्ना के लेटेस्‍ट फोटोशूट ने लगाई आग, बेडरूम फोटोशूट से फैंस के उड़ा चुकी है होश

वहीं, हाल ही में शिवांगी जोशी ने अपना कुछ तसवीरें पोस्ट की थी, जिसमें उनका लुक देख आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे. इसे शेयर कर कैप्शन में एक्ट्रेस ने, हैप्पी वैंलेटाइन डे लिखा है. रेड कलर के गाउन में वो किसी परी से कम नहीं लग रही है. नेट वाले गाउन में शिवांगी अलग-अलग पोज दे रही है. कभी कैमरे को देखकर तो कभी कैमरे के दूसरी तरफ देखकर वो फोटोशूट करवा रही है.

https://www.instagram.com/p/CLQ6_AxrGJj/

इन टीवी शो में दिख चुकी हैं शिवांगी

‘बेइंतहां’, ‘लव बाई चांस’, ‘बेगुसराय’, ‘ये है आशिकी’, ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘ये रिश्ता है प्यार का’ जैसे टीवी शो में शिवांगी जोशी नजर आ चुकी हैं. बता दें कि शिवांगी के एक्टिंग करियर की बात करें तो साल 2013 में वह ‘खेलती है जिंदगी आंख मिचोली’ से डेब्‍यू किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola