Anupama Written Update : काव्या ने पाखी को मारा थप्पड़! ये है वजह, अनुपमा को मिला अवार्ड

Updated at : 16 Feb 2021 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Written Update : काव्या ने पाखी को मारा थप्पड़! ये है वजह, अनुपमा को मिला अवार्ड

Anupama Written Update : अनुपमा (Anupama) आने वाले दिनों में काफी दिलचस्प होने वाला है. अनुपमा स्कूल में लगी आग की जिम्मेदारी लेने से मना कर देती है. सारे ट्रस्टी लोगों के सामने वो खुद को निर्दोष साबित करती है. अनुपमा को बहादुरी की हर कोई तारीफ करता है और उसकी जॉब भी नहीं जाती.

विज्ञापन

Anupama Written Update: अनुपमा (Anupama) आने वाले दिनों में काफी दिलचस्प होने वाला है. अनुपमा स्कूल में लगी आग की जिम्मेदारी लेने से मना कर देती है. सारे ट्रस्टी लोगों के सामने वो खुद को निर्दोष साबित करती है. अनुपमा को बहादुरी की हर कोई तारीफ करता है और उसकी जॉब भी नहीं जाती.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि न्यूजपेपर में अनुपमा को देखकर वनराज चौंक जाता है. पाखी वनराज को किचन में काम करते देख हैरान हो जाती है. काव्या वनराज को खुद के लिए औऱ पाखी के लिए चाय बनाने के लिए कहती है और इस बात पर पाखी नाराज हो जाती है. पाखी कहती है कि आप उन्हें काम करने के लिए कैसे कह सकती है. मेरी मां ने कभी उन्हें काम के लिए नहीं बोला. इस बात पर काव्या भड़क जाती है.

काव्या और पाखी इस बात को लेकर काफी बहस करने लगते है. काव्या कहती है अगर तुम्हें इतनी दिक्कत है तो अपने घर चली जाओ ना. वो गुस्से में पाखी पर हाथ उठाने वाली होती है तभी वनराज उसका हाथ पकड़ लेता है. इधर अनुपमा अपनी ट्राफी लेकर निकलती है तो बहुत खुश होती है. स्कूल में पाखी रो रही होती है और अनुपमा उसे देखकर चुप कराती है.

Also Read: Bigg Boss 15 को भी होस्ट करना चाहते हैं सलमान खान, फीस को लेकर किया खुलासा, जानें इस सीजन के लिए कितना कर रहे चार्ज

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि प्रिंसिपल और ट्रस्टी के लोग उससे पूछते है कि आपके पास कोई प्रूफ है जिससे पता चलें कि आपने ये गलती नहीं की है. अनुपमा उनलोगों को एक पेनड्राइव देती है और कहती है इसमें आप सारा सच देख सकते है. वो कहती है कि आप उसे जॉब से निकाल सकते है लेकिन उसकी बेटी की कोई गलती नहीं है. इसलिए वो स्कूल से ना निकालें.

Also Read: Kundali Bhagya की ‘प्रीता’ मोनोकिनी में दिखीं बेहद बोल्‍ड, होश उड़ा देगा श्रद्धा आर्या का ये अंदाज

अब तक आपने देखा कि आपने देखा कि पाखी घरवालों को बताती है कि उस पेपर में लिखा है कि अनुपमा की दिमागी हालत ठीक नहीं है औऱ वो कुछ दिन से परेशान थी. उसकी लापरवाही के कारण ये हादसा हुआ. अनुपमा कहती है कि वो 24 घंटे में कैसे प्रूफ करेगी. समर कहता है कि उसकी हेल्प बच्चे करेंगे. इधर अनुपमा, समर औऱ नदिंनी कुछ माता-पिता के पास जाते है और उनसे बात करते है. उनसे कहती है कि वो स्कूल के खिलाफ लड़े, लेकिन वो लोग मना कर देते है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : ‘हर किसी को टप्पू…’ बबीता जी की तसवीर देख बोले फैंस, शिमर ड्रेस में एक्ट्रेस दिखीं बेहद हॉट

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola