Anupama Upcoming Episode : अनुपमा के बारे में ये बातें सुनकर बा का चढ़ा पारा, लगा दिया थप्पड़, आगे होने वाला है ये...

Updated at : 06 Apr 2021 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama Upcoming Episode : अनुपमा के बारे में ये बातें सुनकर बा का चढ़ा पारा, लगा दिया थप्पड़, आगे होने वाला है ये...

Anupama Upcoming Episode : शो अनुपमा (Anupama) का ट्रैक इन दिनों दर्शकों को काफी पसन्द आ रहा है. अनुपमा और वनराज को पिकनिक पर भेजने का सिर्फ ये मकसद था कि दोनों करीब आ जाए औऱ तलाक ना हो. बा और पाखी के इस प्लान के बारे में बाबूजी को पता चल जाता है. इधर काव्या दोनों को साथ में सोचकर काफी ज्यादा परेशान हो जाती है और उनके लौटने का इंतजार करती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बा औऱ पाखी मंदिर से वापस आते होते है तभी मोहल्ले की कुछ औऱतें अनुपमा के बारे में उल्टा-सीधा बोलने लगती है. ये सुनकर बा का पारा चढ़ जाता है और वो उनपर भड़क जाती है. वो औऱते कहती है कि तेरी बहू में ही कोई खोट है. ये सुनकर बा आग-बबूला हो जाती है. जिसके बाद बाबूजी उसे किसी तरह से संभालते है.

बा गुस्से में उस औऱत को थप्पड़ मार देती है जिसके बाद वो लोग पुलिस को कंपलेन कर देते है. पुलिस आकर बा को ले जाने लगती है तभी राखी दवे आकर सबकुछ ठीक कर देती है. बा राखी को उसकी मदद करने के लिए शुक्रिया कहती है. राखी उनसे कहती है आप लोग मेरी फैमिली है औऱ इतना तो वो कर ही सकती है.

Also Read: Anupama की ‘नंदिनी’ ब्लैक नेट टॉप में दिखीं काफी बोल्ड, इन तसवीरों को देखकर आप भी हो जाएंगे दीवाने

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि काव्या वनराज और अनुपमा के काफी देर के बाद भी घर नहीं आने से परेशान हो जाती है. नंदिनी उसे ताना मारते हुए कहती है कि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि वो अपनी वाइफ के साथ है. इधर किंजल बा से कहती है कि रिजॉर्ट में फोनकर उन्हें बता देते है कि वो लोग नहीं आ पाए.

अब तक आपने देखा कि इधर बाबूजी को पता चल जाता है कि लीला पैरों में दर्द होने का नाटक कर रही है औऱ वो ये बात मामाजी को बताते है. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा और वनराज पिकनिक स्पॉट पर पहुंच जाते है. वनराज उसे वहीं रूकने कहते है और बाइक पार्क करने चले जाते है. वापस आने पर उन्हें अनुपमा नहीं दिखती, जिसकी वजह से वो काफी परेशान हो जाते है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola