Anupama Upcoming Episode : अनुपमा पिकनिक स्पॉट से हुई गायब! बा ने बनाया ये झूठा बहाना
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Apr 2021 12:51 PM
Anupama Upcoming Episode : शो अनुपमा (Anupama) एक बार फिर से टीआरपी लिस्ट में सारे शोज को पीछे छोड़ते हुए फिर से नंबर वन पर आ गया. शो का ट्रैक दर्शकों को काफी पसन्द आ रहा है. अनुपमा औऱ वनराज साथ में पिकनिक पर बाइक से जाते है. इस दौरान दोनों अपनी पुरानी बातों को याद करते हुए खुब हंसते है. इधर काव्या वनराज पर फोन नहीं उठाने पर काफी गुस्सा हो जाती है.
Anupama Upcoming Episode : शो अनुपमा (Anupama) एक बार फिर से टीआरपी लिस्ट में सारे शोज को पीछे छोड़ते हुए फिर से नंबर वन पर आ गया. शो का ट्रैक दर्शकों को काफी पसन्द आ रहा है. अनुपमा औऱ वनराज साथ में पिकनिक पर बाइक से जाते है. इस दौरान दोनों अपनी पुरानी बातों को याद करते हुए खुब हंसते है. इधर काव्या वनराज पर फोन नहीं उठाने पर काफी गुस्सा हो जाती है.
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा और वनराज पिकनिक स्पॉट पर पहुंच जाते है. वनराज उसे वहीं रूकने कहते है और बाइक पार्क करने चले जाते है. वापस आने पर उन्हें अनुपमा नहीं दिखती, जिसकी वजह से वो काफी परेशान हो जाते है. इधर बा पिकनिक पर नहीं जाने के लिए अपने पैरों में दर्द होने का बहाना बनाती है.
इधर काव्या कहती है वो शादी की तैयारी कर रही है और वनराज को अनुपमा के साथ पिकनिक पर जाना है. वनराज अनुपमा को खोजते-खोजते आगे निकल जाता है तभी उसे वो डांस करती हुई दिखती है. अनुपमा को ऐसे डांस करते देख वनराज उसे बस देखते रह जाता है. अनुपमा के पैर के नीचे एक बड़ा पत्थर आने वाला होता है, जिसे वो हटा देता है.
Also Read: टीवी की हॉट ‘नागिन’ सुरभि चंदना स्लीवलेस टॉप में दिखीं काफी बोल्ड, फैंस बोले- एकदम चांद…
दोनों साथ में बैठकर बातें करते होते है और अनुपमा बताती है कि वनराज को उसने पहली बार जब देखा था तभी उसे उनसे प्यार हो गया था. वनराज कहता है कि तुमने मेरे परिवार का बहुत अच्छे से ख्याल रखा, लेकिन मैंने तुम्हारा ख्याल नहीं रखा. दोनों फ्लैशबैक में चले जाते है और सारी चीजें याद करने लगते है.
वनराज और अनुपमा दोनों को तलाक लेने का मन नहीं है और काफी उदास भी है. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि राखी दवे सोचती है कि अगर काव्या उस घर में बहू बनकर चली गई तो किंजल का क्या होगा. अनुपमा उसकी बेटी को बहुत प्यार करती है. इसलिए उसे ये तलाक रोकना होगा. इधर काव्या को वनराज जब पिकनिक की बात बताते है तो वो आग-बबूला हो जाती है.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










