Anupama Upcoming Episode : अनुपमा- वनराज के तलाक होने में बचे सिर्फ दो दिन, काव्या से इस शख्स ने कही ये बात

Updated at : 16 Apr 2021 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Upcoming Episode : अनुपमा- वनराज के तलाक होने में बचे सिर्फ दो दिन, काव्या से इस शख्स ने कही ये बात

Anupama Upcoming Episode : सीरियल अनुपमा (Anupama) लगातार अपने दमदार ट्रैक से दर्शकों को बांधे हुए है. शो में वनराज और अनुपमा की वापसी हो चुकी है. अनुपमा के आने से सारे घरवाले काफी खुश होते है, लेकिन काव्या उनकी खुशी ज्यादा देर तक नहीं रहने देती. काव्या सबको बताती है कि उन दोनों को बस दो दिन में तलाक होने वाला है. ये जानकर सब कोई दुखी हो जाते है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि समर अपनी ट्राफी के साथ घर आता है और सबसे पहले अनुपमा को जाकर देता है. ट्राफी के साथ समर को देखकर अनुपमा थोड़ी इमोशनल हो जाती है. इधर काव्या नंदिनी के घर से अपना सामान पैक कर लेती है और उससे कहती है कि दो दिन में अनुपमा और वनराज का तलाक हो जाएगा, जिसके बाद वो उनके घर पर शिफ्ट हो जाएगी.

काव्या की बातें वनराज सुन लेता है और उससे कहता है कि अभी तलाक होने में दो दिन बचे हुए है. वनराज उसे दो दिनों तक अपने और अपने परिवार से दूर रहने के लिए कहता है. वनराज कहता है कि उससे तलाक की बात भी मत करना और ना ही कुछ करने की कोशिश. वनराज के जाने के बाद काव्या खुद से कहती है कि तलाक के दिन वो उनलोगों के साथ कोर्ट जाएगी.

Also Read: New Song Release : नवाजुद्दीन ने अपने हाथों में ‘चूड़ियां’ पहने गाया गाना, रिलीज के साथ वायरल हुआ Swaggy Chudiyan सॉन्ग

काव्या कहती है कि वो कोर्ट इसलिए जाएगी कि ताकि अनुपमा कोई नयी चाल ना चल पाए और वनराज अपना मन ना बदल पाएं. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि वनराज और अनुपमा दो दिन साथ में बिताने के बाद घर वापस आ जाते है. उन दोनों को देखकर सब खुश हो जाते है. वहीं, काव्या को पता चल जाता है कि सिर्फ दो दिन ही बचे हुए हो उनके तलाक होने में और ये बात वो सबको बता देती है.

अब तक आपने देखा कि पाखी को किस करने के लिए कबीर आगे बढ़ता है, पाखी मना करती है तो वह उसे थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठाता है, पाखी उसका हाथ पकड़ लेती है और उसे कहती है कि उसे यहां घरवालों को बिना बताए नहीं आना चाहिए था. वह उसे जोरदार थप्पड़ जड़ देती है और माफी मांगने के लिए कहती है. कबीर घबरा जाता है और उससे माफी मांग लेता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola