Anupama Twist: माही को छोड़ प्रेम ने राही को पहनाई माला, अनु ने नहीं, इन दो शख्स ने ली राधा की जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन
Shivam Khajuria on alisha parveen exit

Shivam Khajuria on alisha parveen exit

Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु और राही, राधा के पिता को खोज लेती है. राही और अनु को पता चलता है कि पैसों के लिए राधा के पिता ने उसे बेच दिया है.

विज्ञापन

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही और अनु, राधा के पिता से मिलती हैं. राधा के पिता उनसे सवाल करते हैं कि वह दोनों उसे किस हक से रोक रही. वह कहता है कि उसकी पत्नी की तबियत ठीक नहीं है, तो कौन काम करेगा. राही उस महिला पर गुस्सा करती है, जिसने राधा को काम पर रखा है. वह महिला कहती है इसके लिए इसने राधा के पिता को पैसे दिए है. राही कहती है कि राधा कब पढ़ाई करेगी और उसका बचपन उससे छिन जाएगा.

राधा के पिता से मिली अनुपमा और राही

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि वह महिला कहती है राधा की मां बीमार है और उसका पिता कुछ नहीं करता. वह महिला कहती है, राधा को वह खाना और रहने की जगह तो दे रही है. महिला, अनु से पूछती है कि क्या वह राधा की जिम्मेदारी लेगी. अनु और राही वापस घर लौटते हैं. शाह परिवार को लगता है दोनो राधा को लेकर नहीं आई. हालांकि राधा उनके साथ ही होती है. प्रेम उसे देखकर बहुत खुश हो जाता है. तोशू इस बात से नाराज हो जाता है.

राही और प्रेम ने ली राधा की जिम्मेदारी

अनुपमा को पता चलता है कि राधा की मां कोमा में चली गई है. बा कहती है कब तक वह लोग राधा को साथ में रखेंगे. तोशू, अनु से पूछता है कि राधा का खर्च कौन उठाएगा. राही कहती है वह राधा की जिम्मेदारी लेगी. अनु उसे भावुक होकर ऐसा नहीं करने के लिए कहती है. राही, अनु को यकीन दिलाती है कि वह राधा का ख्याल अच्छे से रखेगी. प्रेम, राही का साथ देने का फैसला करता है. माही को जलन होती है. प्रेम, माही से पूछता है कि वह किस बात को लेकर परेशान है. माही उससे कहती है कि राही ने ये फैसला लेकर गलती किया है. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विवाह पंचमी के उपलक्ष्य में भव्य समारोह शाह परिवार मनाता है. इसमें प्रेम, भगवान राम और राही माता सीता बनती है. दोनों एक-दूसरे को हार पहनाते है.

Also Read- Anupama: शाह हाउस लौटी अनुपमा, जिग्ना ने लगाया राही पर ये आरोप, माही को लग रहा इस बात का डर

Also Read- Anupama: अधूरी रह गई अनुपमा-अनुज की लव स्टोरी, गौरव खन्ना ने शो को कहा अलविदा, कहा- अनुज का चैप्टर बंद हो गया

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola