Anupama Twist: मुश्किल समय में अनु की मदद के लिए ये शख्स आएगा आगे, प्रेम को थप्पड़ मारेगी ख्याति, राही होगी नाराज

Published by : Ashish Lata Updated At : 26 Jul 2025 10:06 AM

विज्ञापन

अनुपमा में आने वाला महा ट्विस्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama Twist: स्टारप्लस का शो अनुपमा अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. लेटेस्ट एपिसोड में अनु और राही डांस प्रतियोगिता में आमने सामने आ जाते हैं. अनु अपनी बेटी को देखकर डर जाती है और परफॉर्म नहीं करने पर उसे आउट कर दिया जाता है. हालांकि महोनार उसका बचाव करते हैं. इसी बीच अनुपमा की टीम की वाइल्ड कार्ड एंट्री भी होती है.

विज्ञापन

Anupama Twist: रूपाली गांगुली का शो अनुपमा अपने लेटेस्ट ट्रैक से दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में होस्ट ने राही और उनकी टीम को स्टेज पर परफॉर्म करने के लिए बुलाया था. अनु अपनी बेटी को अचानक मंच पर देखकर चौंक गई. बैकस्टेज, प्रीत कहती है कि अनुपमा हमेशा अपने पास्ट की चीजों को छिपाती रहती है. प्रीत को चिंता हो गई कि क्या अनु अब परफॉरमेंस में अपना 100 परसेंट देगी या नहीं.

प्रेम से सवाल करेगी राही

दूसरी तरफ ख्याति मुंबई आकर दुखी महसूस कर रही है. उसने राही को फिर से अनु को दिखाने और बुरी यादों को ताजा करने का आरोप लगाया. राही ने प्रेम से सवाल किया कि क्या उसे पहले से पता था कि अनुपमा वहां मौजूद होगी. पराग और वसुंधरा ने भी प्रेम से जवाब देने के लिए कहा. हालांकि प्रेम की चुप्पी से राही समझ गई कि वह कुछ छिपा रहा है. बाद में प्रेम ने स्वीकार किया कि उसे पहले से पता था कि अनुपमा भी पार्टिसिपेट करने वाली है.

ख्याति प्रेम को मारेगी थप्पड़

इस बीच, पराग ने प्रेम पर कई तरह के आरोप लगाए. राही ने यहां तक कह दिया कि वह अनु से नफरत करती है. लीला, वसुंधरा और पराग ने आर्यन की मौत के लिए अनुपमा को जिम्मेदार ठहराया. जब प्रेम ने अनुपमा का बचाव किया, तो ख्याति ने उसे थप्पड़ मार दिया और अनुपमा को इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार ठहराया. इधर अनु ने हसमुख और भारती से कहा कि वह राही के सामने परफॉर्म नहीं कर सकती है. दोनों ने उसे दिलासा देने की कोशिश की और उसे स्थिति से उबरने के लिए मोटिवेट किया.

अनुपमा के सपोर्ट में आएगा ये शख्स

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि महोनार अनुपमा का बचाव करने के लिए आगे आता है. इस बीच, एक टर्निंग पॉइंट आता है, जब जज अनुपमा की टीम के लिए वाइल्ड कार्ड एंट्री की घोषणा करते हैं, जिससे राही दंग रह जाती है.

यह भी पढ़ें- Saiyaara: श्रद्धा कपूर को हुई सैयारा से आशिकी… ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा, इसे 5 बार देख…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola