Anupama Twist: परिवार के खिलाफ जाकर माही-आर्यन ने की शादी, ये शख्स लेगा तलाक

Published by : Ashish Lata Updated At : 10 May 2025 5:10 PM

विज्ञापन

Anupama Twist

Anupama Twist: रूपाली गांगुली का शो अनुपमा अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि माही परिवार के खिलाफ जाकर आर्यन संग शादी करती है. इधर प्रार्थना अपने पति से तलाक लेने की प्लानिंग कर रही है.

विज्ञापन

Anupama Twist: स्टार प्लस का शो अनुपमा पिछले कुछ समय से टीआरपी में सबसे ऊपर है. शो का मौजूदा ट्रैक माही के इर्द-गिर्द घूमता है, जो प्रेम के करीब रहने के लिए आर्यन से शादी करने की साजिश रचती है. जबकि आर्यन और बाकी लोग इस बात से पूरी तरह अनजान हैं. राही कहीं न कहीं माही के इरादों को भांप चुकी है. पूरा कोठारी परिवार इस लवस्टोरी के खिलाफ है.

परिवार वालों के विरोध के बावजूद आर्यन से शादी करती है माही

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दर्शक एक महत्वपूर्ण मोड़ देखेंगे, जब माही (स्प्रेहा चटर्जी) अनुपमा (रूपाली गांगुली) के विरोध को दरकिनार करते हुए आर्यन से शादी कर लेती है. अनुपमा की अस्वीकृति के बावजूद, माही शादी के लिए आगे बढ़ती है और दुल्हन के रूप में अनु के पास जाती है. राही (अद्रिजा रॉय) सहित कोठारी परिवार भी माही और आर्यन के रिश्ते को अस्वीकार करता है. उन्हें संदेह है कि माही के इरादे प्रेम के करीब रहने की है.

प्रार्थना लेगी तलाक

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में, प्रार्थना अपनी जिंदगी बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाती है. वह एडवोकेट सुलभा सेठ से संपर्क करती है और एक सीक्रेट मीटिंग का रिक्वेस्ट करती है. वह नहीं चाहती कि कोई भी यह जाने कि वह क्या प्लानिंग कर रही है. बैठक के दौरान, प्रार्थना बताती है कि वह तलाक चाहती है. वह कहती है कि हालात ऐसे मुकाम पर पहुंच गए हैं, जहां वह अब और शादी में नहीं रह सकती. उसके शब्दों में उसका दर्द तो दिखता है, लेकिन साथ ही उसकी हिम्मत भी. ऐसा लगता है कि समय बीत रहा है, और वह जानती है कि हालात और खराब होने से पहले उसे कुछ करना होगा. शो के आज के एपिसोड में, वसुंधरा और राघव के बीच कड़ी टक्कर हुई. दूसरी ओर, प्रार्थना गौतम के खिलाफ अनुपमा की मदद लेने की कोशिश करती है. जबकि शाह को अंश के साथ प्रार्थना की नजदिकियां पसंद नहीं आ रही है.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor Movie: ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनाकर बुरे फंसे डायरेक्टर, विवाद के बाद झुकाना पड़ा सिर

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola