Anupama Twist: किंजल में गुस्से में इस शख्स को मारा थप्पड़, राही और प्रेम के कमरे में सोने की जिद्द करेगी प्रार्थना

Author :Ashish Lata
Published by :Ashish Lata
Updated at :13 May 2025 4:25 PM
विज्ञापन
anupama upcoming twist

अनुपमा और राही का फेसऑफ फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama Twist: रूपाली गांगुली का शो अनुपमा के एपिसोड्स में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. जहां माही और आर्यन की शादी के बाद शाह हाउस में बड़ा ड्रामा होगा. किंजल माही को जोरदार थप्पड़ मारेगी. इसके अलावा प्रार्थना राही और प्रेम के कमरे में सोने की रिक्वेस्ट करेगी.

विज्ञापन

Anupama Twist: स्टार प्लस का हिट शो अनुपमा अपनी इमोशनल और दिलचस्प कहानी से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. मौजूदा ट्रैक में, शाह परिवार में एक बड़ा ट्विस्ट तब आता है, जब माही और आर्यन बिना किसी को बताए चुपके से शादी कर लेते हैं. उनकी अचानक शादी एक बहुत बड़ा झटका है, जिससे पूरा परिवार परेशान और उलझन में है.

माही को समझाती है अनुपमा

अनुपमा कोठारी और शाह परिवार को शांत करती है और सभी को माही और आर्यन की शादी को स्वीकार करने के लिए मना लेती है. हालांकि, ड्रामा यहीं खत्म नहीं होता. अनुपमा माही को खरी-खोटी सुनाती है. वह एक मां के रूप में चिंता व्यक्त करती है. वह माही को याद दिलाती है कि परिवार या भविष्य के बारे में सोचे बिना जल्दबाजी में लिए गए फैसले परेशानी का कारण बन सकते हैं.

किंजल माही को मारेगी थप्पड़

माही सबकी बातें सुनकर परेशान हो जाती है और अनु को सुनाना शुरू कर देती है. बेटी की बदतमीजी देखकर किंजल आगे आएगी और माही को जोरदार थप्पड़ जड़ेगी. हालांकि अनुपमा माही से रिक्वेस्ट करती है कि अगर उसने शादी कर ली है, तो अब उसे निभाए और सबके साथ ईमानदारी से रहे. अपनी नानी की ओर से कही इन बातों को सुनकर माही शॉक्ड हो जाती है. वह सोचती है कि अब सारी चीजे वह गंभीरता से सोचेगी और समझने की कोशिश करेगी. वह अनु से माफी भी मांगेगी और कहेगी कि वह आर्यन से प्यार करती है.

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि प्रार्थना काफी डरी हुई है. वह अचानक राही और प्रेम के कमरे में आ जाएगी और उनसे कहेगी कि वह उनके साथ सोना चाहती है. कपल हैरान रह जाते हैं और पहली बार वह प्रार्थना के शरीर पर चोट को नोटिस करेंगे. रात को जब तीनों सो जाएंगे, तो राही को सपना आएगा कि गौतम कमरे में आया है और प्रार्थना को लेकर चला गया.

यह भी पढ़ें- Jaat, Kesari 2 और Raid 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, एक महीने में 300 करोड़ की कमाई, थिएटरों में लौटी रौनक

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola