Anupama Twist: वनराज की तरह बनती जा रही डिंपी, आध्या को थप्पड़ मारने की कोशिश करेगी डिंपी, ये शख्स रोकेगा

Anupama
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु अपने घुटनों पर बैठकर अनुज को शादी के लिए प्रप्रोज करेगी. अनु कहेगी क्या आप मुझसे दोबारा शादी करेंगे कपाड़िया जी.
Anupama: अनुपमा में रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. अनु और अनुज की लव स्टोरी ऐसी है, जिसे देखना फैंस पसंद करते हैं. हालांकि लीप के बाद जब अनु और अनुज अलग हुए थे, तब फैंस थोड़े मायूस हो गए थे. अब दोनों मिल चुके हैं और अनुज उससे फिर से शादी करना चाहता है. अनु ने उसके प्रप्रोजल के लिए कुछ नहीं कहा और उसने थोड़ा वक्त मांगा है. अनु को डर है कि अतीत में जो हुआ वो दोबारा से ना हो.
अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु, अनुज को लेकर अपना फैसला बदल देगी. अनु, अनुज को शादी के लिए प्रप्रोज करेगी. वो अनुज को एक जगह बुलाती है और अनु उसके लिए आए हो मेरी जिंदगी में गाना गाती है. अनुज ये सुनकर काफी खुश हो जाता है.
अनुज को शादी के लिए कैसे प्रप्रोज करेगी अनु
अनु अपने घुटनों पर बैठकर अनुज को शादी के लिए प्रप्रोज करेगी. अनु कहेगी क्या आप मुझसे दोबारा शादी करेंगे कपाड़िया जी. अनु ये सुनकर बेहद खुश हो जाएगा और शादी के लिए हां कह देगा. बहुत समय के बाद दोनों की जिंदगी में खुशियां आने वाली है.
क्यों डिंपी को वॉर्निंग देगी अनुज
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि डिंपी और आध्या के बीच बहस होती है. डिंपी गुस्से में आध्या पर हाथ उठाती है और अनुज उसका हाथ पकड़ लेता है. अनुज उसे वॉर्न करता है कि ऐसा वो दोबारा ना करें. वो कहता है उसने और ना ही अनु ने उस पर कभी हाथ उठाया है. ये सुनने के बाद डिंपी वहां से चली जाती है. ये सब देखकर आध्या डर जाती है और अनु को हग कर लेती है.
Also Read- Anupama: तोशू का ये करीबी शख्स बना दुश्मन, इस वजह से अनुज से शादी नहीं करना चाहती अनु
Also Read- Anupama: काव्या के शो छोड़ते ही रुपाली गांगुली ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- आप सामने वाले को…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










