Anupama Twist: मरना नहीं चाहती देविका, अनुपमा से जान बचाने की करेगी विनती, राही की हरकतों से दुखी होगी अनु
Published by : Ashish Lata Updated At : 26 Sep 2025 4:50 PM
अनुपमा ट्विस्ट
Anupama Twist: रूपाली गांगुली के शो अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट आएगा. जहां ख्याति अपने किए के लिए माफी मांगेगी. इधर देविका अनु से उसे बचाने के लिए विनती करेगी. वह कहेगी कि वह मरना नहीं चाहती है. जिसके बाद अनु भरोसा दिलाएगी कि उसे कुछ भी नहीं होगा.
Anupama Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर शो अनुपमा अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है. सीरियल के अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाले हैं, क्योंकि ख्याति अनु से माफी मांगती है. वह कहती है कि उसने ही आई ड्रॉप्स के साथ छेड़छाड़ की थी. जिसकी वजह से कोठारी परिवार ने उससे मुंह मोड़ लिया है. हालांकि अनु ना तो उसे माफ करती है, ना ही उसे सांत्वना देती है.
अनुपमा से अपनी जिंदगी की भीख मांगती है देविका
इधर अनुपमा देविका को अस्पताल में देखती है, जब वह कैंसर वॉर्ड में जा रही होती है. वह परेशान हो जाती है और सवाल पूछना शुरू करती है. जिसके बाद देविका रोने लगती है और अनु को उसे बचाने के लिए कहती है. वह विनती करती है क्योंकि वह मरना नहीं चाहती. अनु देविका को मजबूत रहने के लिए कहती है और भरोसा दिलाती है कि उसे कुछ भी नहीं होगा. वह कहती है कि भगवान जरूर उनकी दोस्ती के आगे झुक जाएंगे.
राही की हरकतों से दुखी हो जाती है अनुपमा
अनुपमा के अपकमिंग ट्रैक में, अनुपमा अपने दोस्त को चीयर करने के लिए एक पिकनिक का प्रोग्राम बनाती है. देविका यह देखकर इमोशनल हो जाती है और अपनी दोस्त को धन्यवाद कहती है. जैसे ही माहौल हल्का होने लगता है, राही पिकनिक पर पहुंच जाती है. जैसे ही वह अपनी सीट पर बैठने वाली होती है, उसकी नजर अनुपमा पर पड़ती है, जो उसके बगल में बैठी है. अपनी मां के पास जाने को तैयार न होते हुए, गुस्से में वहां से चली जाती है. इससे अनु दुखी हो जाती है.
यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Collection: सुस्त पड़ी बागी 4 की कमाई, 8वें दिन किया महज इतना कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










